Saturday, June 20

श्रीलंका की टीम इस समय वेस्टइंडीज का दौरा कर रही है। दोनों टीमों के बीच इस टूर में तीनों फॉर्मेट सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज बारिश से प्रभावित रही थी और सिर्फ एक मैच खेला जा सका था। श्रीलंका ने उस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम की थी।

वनडे सीरीज में श्रीलंका के हाथों हार झेलने के बाद अब दोनों टीमों के बीच टी20 मैच खेले जाने है। तो चलिए जानते हैं कि आप श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मैच को कहां पर लाइव देख सकते हैं?

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच पहला मैच कहाँ खेला जाएगा?

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच पहला मैच 12 जून को विंडीज़ के जमैका के सबीना पार्क स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे और मुकाबला 6:00 बजे शुरू होगा।

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच पहले मैच का फॉर्मेट?

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच पहला मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका टी20 मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के होस्टिंग राइट्स भारत में किसी टीवी चैनल के पास नहीं हैं। टीवी पर आप इसका लाइव प्रसारण नहीं देख सकते हैं।

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस भारत में फैनकोड ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालेज, दुशमंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, ईशान मलिंगा, महीश थीक्षाना, लसिथ क्रूसपुले, बिनुरा फर्नांडो।

वेस्टइंडीज़ की टीम: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, अकील होसेन, शमार स्प्रिंगर, अकीम ऑगस्टे, ज्वेल एंड्रयू।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version