ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार के बाद वापसी की है। पहले टी20 मुकाबले में जैसे तैसे उन्होंने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।
टी20 सीरीज का अगला मुकाबला भी चट्टोंग्राम में खेला जाना हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मैच को लाइव कहां पर देख सकते हैं?
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच कहाँ खेला जाएगा?
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच 19 जून को चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 1:00 बजे और मुकाबला 1:30 बजे शुरू होगा।
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे मैच का फॉर्मेट?
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के होस्टिंग राइट्स भारत में किसी टीवी चैनल के पास नहीं हैं। टीवी पर आप इसका लाइव प्रसारण नहीं देख सकते हैं।
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस भारत में फैनकोड ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।
दोनों टीमों का स्क्वाड
बांग्लादेश स्क्वाड
तंजीद हसन तमीम, सौम्य सरकार, सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन (विकेटकीपर), तौहीद हृदय (कप्तान), शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, अब्दुल गफ्फार साकलैन, मुस्तफिजुर रहमान, लिटन दास, तस्किन अहमद, नुरुल हसन, नाहिद राणा, नसुम अहमद।
ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड
मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, मैट रेनशॉ, टिम डेविड, निखिल चौधरी, जोएल डेविस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, एडम ज़म्पा, आरोन हार्डी, कैमरून ग्रीन, राइली मेरेडिथ, मैथ्यू कुहनेमन, जोश फिलिप।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







