Friday, February 13

Biography of Prema Rawat: प्रेमा रावत भारतीय महिला क्रिकेट की एक होनहार युवा गेंदबाज़ हैं। वह अपनी सटीक गेंदबाज़ी और दबाव में शांत रहने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी मेहनत व नियमित खेल से एक खास पहचान बनाई है। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से महिला प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम ने उन्हें 20 लाख रुपये में फिर से अपनी टीम में शामिल किया है।

प्रेमा रावत की व्यक्तिगत जानकारी (Biography of Prema Rawat)

  • पूरा नाम: प्रेमा रावत
  • जन्म: 12 नवंबर 2001 (उत्तराखंड, भारत)
  • राष्ट्रीयता: भारतीय
  • उम्र: 24 वर्ष
  • हाइट: 5 फीट 4 इंच
  • रिश्ते की स्थिति: अविवाहित
  • बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट
  • बॉलिंग स्टाइल: लेगब्रेक
  • भूमिका: गेंदबाज़
  • टीमें: उत्तराखंड महिला घरेलू क्रिकेट टीम, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला

WPL में प्रेमा रावत के रिकॉर्ड

लेगब्रेक गेंदबाज़ प्रेमा रावत महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलती हैं, जहाँ उन्होंने महिला क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाली स्मृति मंधाना के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है। प्रेमा रावत ने महिला प्रीमियर लीग में 3 मैच खेले हैं और 45.00 के औसत से 1 विकेट लिया है।

टूर्नामेंट टीम मैच पारी गेंदें रन विकेट सर्वश्रेष्ठ पारी (BBI) सर्वश्रेष्ठ मैच (BBM) औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट
WPL RCB-W 3 2 18 45 1 1/26 1/26 45.00 15.00 18.0

IND-A बनाम AUS-A महिला सीरीज़ में प्रदर्शन

अगस्त 2025 में भारत ए महिला और ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीमों के बीच हुई सीरीज़ में कई युवा खिलाड़ियों को अच्छा मौका मिला। ब्रिस्बेन और मैके में खेले गए मैचों में भारतीय ए टीम ने विदेशी हालात में अच्छा प्रदर्शन किया। अगस्त में खेले गए 5 मुकाबलों में उन्होंने 8 विकेट हासिल किए। इसके बाद वह काफ़ी चर्चा में रहीं।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

  • T20I डेब्यू: नहीं हुआ
  • वनडे डेब्यू: नहीं हुआ
  • फर्स्ट-क्लास डेब्यू: नहीं हुआ
  • लिस्ट A डेब्यू: ऑस्ट्रेलिया ए महिला
  • T20 डेब्यू: ऑस्ट्रेलिया ए महिला
  • WPL डेब्यू: 14 फरवरी 2025, गुजरात जायंट्स महिला टीम के खिलाफ

प्रेमा रावत की उपलब्धियां

प्रेमा रावत को यूपीएल 2024 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था और वह मसूरी थंडर्स की ओर से खेल रही थीं। उन्होंने यूपीएल 2024 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन करते हुए 4.08 की इकॉनमी रेट से 2 विकेट लिए। रावत को डब्ल्यूपीएल 2024 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साइन किया और वह 1 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध पाने वाली चार खिलाड़ियों में शामिल हो गईं। उन्हें आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के लिए भारतीय ए टीम में चुना गया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version