प्रिंस यादव को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम में पहली बार चयनित किया गया है।
Prince Yadav Biography: भारत के उभरते हुए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज Prince Yadav धीरे-धीरे क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं। 12 दिसंबर 2001 को जन्मे प्रिंस ने खासकर घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। उनका सफर जनवरी 2024 में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से जम्मू और कश्मीर के खिलाफ डेब्यू के साथ शुरू हुआ, जहां उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर अपनी काबिलियत का परिचय दिया।
दिल्ली प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये में साइन कर अपनी टीम में शामिल किया।
व्यक्तिगत जानकारी (Prince Yadav Personal Information)
- पूरा नाम: प्रिंस यादव
- पिता: राम निवास यादव
- जन्म: 12 दिसम्बर 2001
- स्थान: नजफगढ़, दिल्ली
- धर्मं: हिन्दू
- उम्र: 24 वर्ष
- हाइट: 5 फीट 9 इंच
- बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म फ़ास्ट
- बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट
- भूमिका: गेंदबाज
- टीमें: दिल्ली, लखनऊ सुपर जायंट्स
- नेटवर्थ: 1 करोड़- 1.5 करोड़
प्रिंस यादव का क्रिकेट करियर
बचपन से ही उन्हें क्रिकेट का शौक था और उसी में करियर बनाने का सपना देखा। अब वह मैदान पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही घरेलू क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में उन्होंने 7.54 की इकॉनमी से 11 विकेट लेकर दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाजों में जगह बनाई, जबकि विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनके नाम 11 विकेट हैं।
24 साल के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। पुरानी दिल्ली-6 की ओर से खेलते हुए उन्होंने पूरे सीजन में 13 विकेट झटके और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके इस प्रदर्शन का ही नतीजा रहा कि IPL 2025 मेगा ऑक्शन में LSG ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
यह भी पढ़े: मयंक रावत प्रोफाइल: उम्र, आंकड़े, करियर टाइमलाइन, रिकॉर्ड्स और आँकड़े
करियर टाइमलाइन (Career Timeline)
- T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ
- वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ
- फर्स्ट क्लास डेब्यू: जम्मू कश्मीर बनाम दिल्ली (12 जनवरी 2024)
- लिस्टA: डेब्यू: बंगाल बनाम दिल्ली, हैदराबाद (21 दिसंबर, 2024)
- T20 डेब्यू: दिल्ली बनाम यूपी, वानखेड़े में (23 नवंबर, 2024)
- IPL डेब्यू: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (24 मार्च, 2025)
- पहला IPL विकेट: ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद), आईपीएल 2025
प्रिंस यादव के गेंदबाज़ी आंकड़े (Bowling Stats)
फर्स्ट क्लास
- मैच: 2
- विकेट: 1
- औसत: 87.00
- इकॉनमी रेट: 2.63
- बेस्ट प्रदर्शन: 1/67
लिस्ट-A
- मैच: 14
- विकेट: 29
- औसत: 20.31
- इकॉनमी रेट: 5.15
- बेस्ट प्रदर्शन: 4/53
T20
- मैच: 27
- विकेट: 33
- औसत: 25.51
- इकॉनमी रेट: 8.56
- बेस्ट प्रदर्शन: 3/32
यह भी पढ़े: Rasikh Salam Dar Biography: रसिख सलाम डार कौन हैं? उम्र, करियर, आँकड़े और IPL की पूरी कहानी
IPL
- मैच: 18
- विकेट: 19
- औसत: 32.05
- इकॉनमी रेट: 8.97
- बेस्ट प्रदर्शन: 3/32
प्रिंस यादव आईपीएल करियर
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में ट्रेविस हेड का विकेट प्रिंस यादव ने लिया था। इस खिलाड़ी ने पेस का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को बोल्ड किया था। इसके बाद सब तरफ उनकी गेंदबाजी की चर्चा होने लगी थी। इस साल उन्होंने 6 मुकाबलों में 3 विकेट झटके थे।
प्रिंस यादव अब तक अपने आईपीएल करियर में 12 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 29.57 की औसत और 9.23 की इकॉनमी से 14 विकेट चटकाए हैं। प्रिंस का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 3/32 रहा है।







