Wednesday, June 10

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई है। ​​

इस जीत ने पॉइंट्स टेबल में RCB की स्थिति को मजबूत किया है जो इस बार टीम की शानदार संतुलन को दर्शता है। RCB इस सीजन में हर से मजबूत नजर आई है। यही कारण है कि डिफेंडिंग चैंपियन टीम को इस बार खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

RCB की मजबूत बल्लेबाजी यूनिट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का बल्लेबाजी क्रम इस सीजन में बेहद मजबूत नज़र आ रहा है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने टॉप ऑडर में लगातार बढ़िया प्रदर्शन करते आ रहे है। कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड का भी मिडिल ऑडर और लास्ट के ओवरों में गेंदबाजों के लिए बहुत ही आक्रमक साबित हुए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों की औसत 33 से ज्यादा और स्ट्राइक रेट 165 के आसपास रही है। इसी साल में RCB की औसत रन रेट 10 से उपर का है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों का घातक प्रदर्शन

इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी अहम योगदान दे रही है। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने नई गेंद से कहर बरपा रहे हैं। इस साल भुवनेश्वर पर्पल कैप की की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। रसिख सलाम डार ने भी शानदार गेंदबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सीजन क्रुणाल पांड्या टीम में ऑलराउंडर के भूमिका में उपयोगी साबित हो रहे हैं।

RCB की स्क्वाड में मजबूत स्ट्रेंथ और युवा स्टार्स की लाइन

इस सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सच में काफी संतुलित नज़र आई है। RCB के कप्तान पाटीदार के अनुपस्थिति रहने के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में वेंकटेश अय्यर को जब उनकी जगह मौका दिया गया इस दौरान इन्होने शानदार 73* रनों की पारी खेली थी।

गेंदबाजी में भी इनके पास जैकब डफी जैसा शानदार विकल्प मौजूद है, जो हेजलवुड या रोमारियो शेफर्ड के चोटिल होने की स्थिति में मैच में खास योगदान दे सकते हैं। इन मजबूत बैकअप विकल्पों के कारण ही RCB ने अब तक खेले गए 13 मैचों में 9 में जीत दर्ज की है साथ ही 2 में हार का सामना करना पड़ा है, एक मैच बारिश के रद्द हो गया था।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version