Wednesday, June 17

आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में अपने नाम कर लिया। इस बार बेंगलोर की टीम ने लगातार दूसरे सीजन में चैंपियन बनाकर इतिहास कायम कर दिया है।

इस जीत के साथ RCB के खिलाड़ी सुयश शर्मा और फिल साल्ट ने लगातार तीसरी बार IPL ट्रॉफी जीतने का शानदार रिकॉर्ड अपनेर नाम दर्ज किया है। इस कड़ी में हम आपको उन खिलाड़ियों  के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में लगातार तीन खिताब जीतने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

3. फिल सॉल्ट (2024-26)

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने लगातार तीन IPL खिताब जीतकर खास यह रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल हुए हैं। साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, जबकि 2025 और 2026 में बेंगलोर के लिए खेले हैं। सॉल्ट ने 2024 सीजन में 12 पारियों में 182.00 की स्ट्राइक रेट और 39.54 की औसत से 435 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल थे। इसके बाद 2025 में उन्होंने 33.58 की औसत से 403 रन बनाए, जबकि 2026 सीजन में 6 पारियों में 168.33 की स्ट्राइक रेट से 202 रन ही लगा पाए हैं ।

2. सुयश शर्मा (2024-26)

लेग स्पिनर सुयश शर्मा भी लगातार तीन IPL खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मौजूद हैं। उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ताफा से खेलते हुए पहला खिताब जीता था और पिछले दो सीजन से बेंगलोर का हिस्सा हैं। 2024 सीजन में उन्होंने KKR के लिए सिर्फ 2 मुकाबले खेले, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए  थे। इसके बाद 2025 में RCB के चैंपियन अभियान में उन्होंने 14 मैच खेलते हुए 8 विकेट अपने नाम किया है। वहीं, IPL 2026 में सुयश ने 12 मुकाबलों में 9 विकेट झटके हैं । इस साल जब भी टीम को जरूरत पड़ी है, तब तब उन्होंने विकेट चटकाय हैं।

1. कर्ण शर्मा (2016-2018)

लेग स्पिनर कर्ण शर्मा आईपीएल में लगातार तीन खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के चैंपियन अभियान का हिस्सा रहते हुए 5 मैच खेला हुआ है, हालांकि इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। इसके बाद 2017 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 9 मैचों में 16.46 की औसत से 13 विकेट चटकाय किए। वहीं 2018 में मुंबई इंडियंस के सतह खेले हुए कर्ण ने 6 मुकाबलों में 4 विकेट अपने नाम किए।

(नोट: यहां दिए गए सभी आंकड़े आईपीएल 2026 का फाइनल समाप्त होने तक अपडेटेड हैं।)

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version