भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून से भारत में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।
टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि लंबे समय बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की भी वापसी हुई है।
इसके अलावा सेलेक्टर्स ने पहली बार तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी वनडे टीम में मौका दिया है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया से पहला कॉल-अप मिला है। तो चलिए जानते हैं कि कौन है गुरनूर बरार?
कौन हैं गुरनूर बरार?
गुरनूर बरार 25 वर्ष के तेज गेंदबाज हैं। जो कि पंजाब से आते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने स्टेट पंजाब के लिए लगातार पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके चलते वो सेलेक्टर्स के रडार में थे।
गुरनूर अब तक 18 फर्स्ट क्लास, 9 लिस्ट ए और 9 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 52 विकेट दर्ज हैं, जबकि लिस्ट ए में उन्होंने 12 और टी20 क्रिकेट में 10 विकेट हासिल किए हैं।
गुजरात टाइटंस का हैं आईपीएल में हिस्सा
गुरनूर बरार आईपीएल में भी पंजाब किंग्स के लिए 2023 में एक मैच खेल चुके हैं। अब शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय वनडे टीम में पहली बार मौका मिला है।
इस समय वो गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं। हालांकि उन्हें अब तक जीटी की तरफ से कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन उनके शानदार डोमेस्टिक परफॉर्मेंस को देखते हुए वनडे टीम में मौका जरूर मिल गया है।
रविंद्र जडेजा को दिया गया आराम
टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उन्हें दोनों फॉर्मेट में रेस्ट दिया गया है। क्योंकि, इसके बाद टीम इंडिया को श्रीलंका का दौरा करना है जहां पर उनका प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी रहने वाला है।
टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से हर एक मैच बहुत जरूरी हो गया है। उनको फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए हर मुकाबला जीतना पड़ेगा। एक भी हार फाइनल का टिकट छीन सकती है।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।







