ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में 71 गेंदों में शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे दूसरे वनडे में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है। अपनी इस पारी में ईशान ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। तो चलिए नजर डालते हैं ईशान ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कौन से रिकॉर्ड बनाए हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने ईशान
ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 71 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। वो अफगान टीम के खिलाफ वनडे में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। किशन ने अपनी पारी की शुरुआत धीमी की थी। शुरुआती 52 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया था लेकिन अगली 19 गेंदों में तबाही मचाते हुए शतक पूरा कर लिया।
अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ सबसे तेज़ वनडे शतक (गेंदों के आधार पर)
- 57 – इयोन मोर्गन, मैनचेस्टर, 2019
- 63 – रोहित शर्मा, दिल्ली, 2023
- 71 – ईशान किशन, लखनऊ, 2026*
- 76 – ग्लेन मैक्सवेल, मुंबई (WS), 2023
- 77 – शुभमन गिल, लखनऊ, 2026*
वनडे में भारत के लिए सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले 6वें बल्लेबाज बने ईशान
ईशान किशन ने अपनी विस्फोटक पारी में न सिर्फ शतक लगाया बल्कि अपनी शानदार पारी के दौरान वनडे में 1000 रन भी पूरे कर लिए। वह भारत के लिए सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले 6वें खिलाड़ी बन गए हैं।
ईशान ने मात्र 26 पारियों में एक हजार रन पूरे कर लिए है। भारत के लिए सबसे तेज कोंडोम एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम पर है जिन्होंने, मात्र 18 पारियों में यह कीर्तिमान पूरा किया था।
भारत के लिए वनडे में सबसे तेज़ 1000 रन
- शभमन गिल – 18
- विराट कोहली- 24
- शिखर धवन- 24
- नवजोत सिद्धू- 25
- श्रेयस अय्यर- 25
- ईशान किशन- 26*
ऐसा रहा मैच का हाल
अफगानिस्तान ने लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह निर्णय कुछ समय के लिए सही भी साबित हुआ। कप्तान गिल ने अपनी ओपनिंग जगह यशस्वी जायसवाल को दे दी लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 4 रन बनकर आउट हो गए।
शुभमन और ईशान ने उधेड़ी अफगानी गेंदबाजों की बखियां
हालांकि उसके बाद कप्तान गिल ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी। रोहित ने भी शुभमन का बखूभी साथ दिया और लग रहा था कि वह अपनी स्टार्ट को बढ़ी पारी में तब्दील करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और रोहित राशिद खान की गुगली पढ़ने में नाकामयाब रहे और 48 रनों पर आउट हो गए।
रोहित के आउट होने के बाद ईशान और गिल ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और अफगानिस्तान के खिलाफ तेजी से रन बनाना शुरू किया। ईशान और गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिए। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया 37 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 321 रन बना चुकी थी। ईशान किशन 79 गेंदों में 125 रन बनाकर आउट हुए जबकि गिल शतक बनाकर खेल रहे थे।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







