Wednesday, June 17

ICC Rankings: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अभी हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की है। तब उस मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रुट कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके चलते हुए उनको अब टेस्ट रैंकिंग में घाटा हुआ है।

इसके चलते हुए अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान से हट गए हैं। वहीं अब उनकी जगह पर उनके ही देश के साथी खिलाड़ी हैरी ब्रूक दुनिया के नए नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। क्यूंकि इस पहले टेस्ट मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी भी खेली थी।

टेस्ट रेंकिंग में शीर्ष बल्लेबाजों पर एक नजर :-

इसके चलते हुए अब ताजा टेस्ट रेंकिंग में हैरी ब्रूक ने पहला स्थान हासिल कर लिया था। इसके अलावा अब कुल 851 रेटिंग अंक के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। जबकि अब ट्रेविस हेड दूसरे पायदान पर आते हैं। लेकिन अब वह रेंकिंग में दूसरे पायदान पर चले गए हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 831 रेटिंग अंक के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

Harry Brook
image source via getty images

जबकि इस बार दिग्गज कीवी बल्लेबाज केन विलियमसन को एक पायदान का घाटा हुआ है और वह छठे स्थान पर चले गए हैं। इसके अलावा भारतीय कप्तान शुभमन गिल को अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने का फायदा हुआ है। इसके चलते हुए अब वह 2 पायदान का छलांग लगाते हुए 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इन खिलाड़ियों को भी मिला रेटिंग में फायदा :-

इसके अलावा आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी फायदा मिला है। क्यूंकि इस समय वह 7 स्थान की छलांग लगाकर टेस्ट गेंदबाजों की सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि इस बार ऑलराउंडर रैंकिंग में भी 2 स्थान ऊपर चढ़कर वह छठे पायदान पर पहुंच गए हैं।

Gus Atkinson
Gus Atkinson

इसके अलावा अब ताजा रेटिंग में कीवी तेज गेंदबाज काइल जैमीसन 22वें और इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन 23वें स्थान पहुंच गए हैं। जबकि इस बार न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ 16 स्थान की बढ़त के साथ 43वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

वनडे क्रिकेट में इन खिलाड़ियों को मिला फायदा :-

अबकी बार ताजा रेंटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर अबरार अहमद को वनडे रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ अभी हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद वह अब 2 स्थान की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

Abrar Ahmed signed by Sunrisers Leeds in The Hundred 2026 auction
अबरार अहमद

जबकि इस बार उनके साथी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 3 मैचों में 7 विकेट लिए थे। इसके चलते हुए अब वह 4 स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं तब पाकिस्तान की इस वनडे सीरीज जीत में दोनों गेंदबाजों ने काफी अहम भूमिका निभाई थी।

वनडे रैंकिंग में इनको भी मिला फायदा :-

इसके अलावा इस बार ताजा वनडे रेंकिंग में नाथन एलिस 13 स्थान की छलांग लगाकर 31वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा मीरपुर वनडे में 4 विकेट लेने के बाद 23 स्थान की छलांग लगाकर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

 Nathan Ellis
Nathan Ellis

इसके अलावा इस बार बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में कुसल मेंडिस 4 स्थान की छलांग के साथ संयुक्त 12वें और जनिथ लियानागे 6 स्थान ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा इस बार बांग्लादेश के तंजीद हसन भी 7 स्थान की छलांग लगाकर 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version