Wednesday, June 17

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आज बुधवार, 17 जून को वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच दोपहर 1:30 बजे से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 5 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम को 4 मैच में जीत मिली है। जबकि इस दौरान इनका एक मैच बराबरी पर छूटा है।

इसके अलावा इस मौजूदा वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल करते हुए दिखाई देंगे। जबकि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कमान इस बार हश्मतुल्लाह शहीदी के हाथों में रहने वाली है। आज इन दोनों के बीच हमें एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

AFG टीम के खिलाफ IND का पलड़ा रहा है भारी :-

वनडे क्रिकेट के इतिहास में अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच कुल 5 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से कुल 4 मैच में टीम इंडिया को जीत मिली है। जबकि इस दौरान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को एक मैच में भी जीत नहीं मिली है।

indian cricket team
indian cricket team

वहीं इन दोनों के बीच एक मैच बराबरी पर भी छूटा है। इसके अलावा इन दोनों के बीच आखिरी बार वनडे मैच 13 जून 2026 को खेला गया था। तब उस मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत लिया था। आज भी इन दोनों के बीच हमें एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है AFG की टीम :-

वनडे क्रिकेट के अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान की टीम को भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 वीकेट से हार मिली थी। तब उस मैच में अफगानिस्तान टीम की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 102 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के भी लगाए थे। जबकि गेंदबाजी में इस टीम की तरफ से राशिद खान और ज़िया उर रहमान शरीफ़ी ने एक-एक विकेट लिया था।

Afghanistan cricket team
Afghanistan cricket team

AFG टीम की संभावित एकादश :- हशमतउल्लाह शहीदी (c), इब्राहिम ज़दरान, अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई, ए एम ग़ज़नफ़र, रहमानउल्लाह गुरबाज़, मोहम्मद नबी, रहमत शाह, राशिद ख़ान, सेदिक़ुल्लाह अटल, इकराम अलीख़िल, नांगेलिया ख़रोटे

AFG टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- फ़रीद मलिकज़ई, मोहम्मद सलीम, डरविश रसूली,बिलाल सामी

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है IND की टीम :-

वनडे क्रिकेट के अपने पिछले मैच में खेलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 8 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 84 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि अन्य बल्लेबाज ईशान किशन ने 34 और केएल राहुल ने 39 रन की पारियां खेली थी। वहीं गेंदबाजी में अपना वनडे डेब्यू करने वाले दोनों गेंदबाज गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट लिए थे। आज भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Rohit Sharma and Shubman Gill
Rohit Sharma and Shubman Gill

IND टीम की संभावित एकादश :- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (c), श्रेयस अय्यर (vc), के एल राहुल , नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह

IND टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, इशान किशन,

कैसी रहने वाली है आज इकाना स्टेडियम की पिच :-

इस मैदान की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इसके चलते हुए यहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। तभी तो यहां पर पिछले कुछ मैचों में कम स्कोर देखने को मिले थे। इसके चलते हुए यहां पर शुरुआत में सभी बल्लेबाजों को थोड़ा समय लेना पड़ता है।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

इसके अलावा यहां पर मैच की शुरुआत में सभी तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है तो तब यहां पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 240–270 रन है। इसके अलावा आज इकाना स्टेडियम पर बल्ले और गेंद के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

कैसा रहने वाला है आज लखनऊ का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज बुधवार, 17 जून को लखनऊ में मौसम बिल्कुल साफ़ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 35 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। जिसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने पिछले 10 मैच में 47.22 की बल्लेबाजी औसत से 425 रन बनाए हैं। जबकि अन्य भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने भी पिछले 10 मैच में 356 रन बनाए हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इसके अलावा अफगानिस्तान टीम की तरफ से इब्राहिम जादरान ने पिछले 6 मैचों में 61.43 की बल्लेबाजी औसत से 430 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने पिछले 7 मुकाबलों में 5.61 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं। जबकि कुलदीप यादव ने 7 मैच में 13 विकेट लिए हैं। वहीं अफगानिस्तान टीम की तरफ से राशिद खान ने 7 मैच में 16 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच बुधवार, 17 जून को दोपहर 1:30 बजे से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version