टी20 वर्ल्ड कप दुनिया का सबसे लोकप्रिय और रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक है। इस फॉर्मेट में हर गेंद बेहद खास होती है। बल्लेबाज़ों के पास समय कम होता है, लेकिन दर्शकों को बड़े शॉट्स और तेज़ रन देखने को लगातार मिलते हैं। ऐसे में किसी खिलाड़ी का बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाना आसान काम नहीं होता। फिर भी इस टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ियों ने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से इतिहास रच दिया है। इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में बने सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले टॉप 5 इंडियन प्लेयर्स की लिस्ट
5. विराट कोहली – 84* रन (भारत बनाम पाकिस्तान, 2022)
साल 2022 में 23 अक्टूबर को खेले गए मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली के नाम पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए मैच में विराट ने 82 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 53 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। आज भी इसे टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की बेस्ट पारियों में गिना जाता है। किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ के द्वारा खेली गई पारियों की लिस्ट में यह पाँचवें नंबर पर मौजूद है।
4.संजू सैमसन – 89 रन (भारत बनाम इंग्लैंड, भारत बनाम न्यूजीलैंड 2026)
टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी अपरी खेलने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी मौजूद है। मार्च 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में 47 गेंदों में 89 रन बनाए थे। इस मैच में WI की टीम ने 7 विकेट से जीत लिया था।
वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 42 गेंदों में उन्होंने 89 रन बनाए। इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के मौजूद थे। इस मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रनों की मैच विनिंग अपरी खेली थी। इस इनिंग में 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।
3. रोहित शर्मा – 92 रन (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024)
24 जून 2024 को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मात्र 41 गेंदों में 92 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी में 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे। यह पारी दिखाती है कि आधुनिक टी20 क्रिकेट कितना तेज़ और आक्रामक हो गया है। इसी साल रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल उठाया था।
2. संजू सैमसन – 97* रन (भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2026)
संजू सैमसन ने साल 2026 में इंडिया और श्रीलंका की मेजबनी में खेले गए मैच में नाबाद 97 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। मार्च 2016 में ईडन गार्डन्स के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने यह मैच विनिंग पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। साल 2026 में भारतीय टीम ने तीसरे बार टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया।
1. सुरेश रैना – 101 रन (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2010)
भारत के 360 डिग्री प्लेयर सुरेश रैना ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप में पहले शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2010 में खेले गए इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 60 गेंदों में 101 रन बनाए थे। इस दौरान रैना के बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के आए थे।
यह पारी इसलिए खास थी क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार किसी बल्लेबाज़ ने 100 रन का स्कोर पार किया था। आज भी यह पारी क्रिकेट इतिहास में फैंस की यादों में बनी हुई है। इस साल इंग्लैंड की टीम पहली बार विजेता बनी थी।






