Saturday, June 20

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पहले ही टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स उनको अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम में खिलाने की गारंटी नहीं दे रहे है और ऐसे में उनकी इस चोट ने मुश्किलें बढ़ा दी है। क्या ऐसे में वह अपना वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा कर पाएंगे इस आर्टिकल में जानेंगे।

हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं रोहित शर्मा

मीडिया खबरों की मानें, तो रोहित शर्मा इस समय हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे है जिसके चलते वह लगातार अपना वर्क लोड मैनेज कर रहे है। रोहित को हैमस्ट्रिंग ग्रेड 3 टियर है जो कि किसी खिलाड़ी के लिए काफी गंभीर इंजरी होती है। बता दें कि किसी खिलाड़ी को हैमस्ट्रिंग ग्रेड 3 टियर से पूरी तरह से फिट होने के लिए 4-6 महीने का समय लगता है।

रोहित शर्मा अगर सर्जरी कराते है तो वह लंबे समय के लिए टीम से बाहर हो जाएंगे ऐसे में वह बिना सर्जरी के ही वर्ल्ड कप तक खेलना चाहेंगे।

आईपीएल 2026 के दौरान हुए थे इंजर्ड

आपको बता दें, कि रोहित शर्मा को आईपीएल 2026 में बल्लेबाजी के दौरान हैमस्ट्रिंग में दिक्कत महसूस हुई थी जिसके बाद वह बीच में ही रिटायर हो गए थे और उसके बाद खेलने नहीं आए थे। शर्मा को हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से लीग में कई मैच मिस करने पड़े थे। सीजन के आखिरी में उन्होंने वापसी की थी लेकिन वह पूरी तरह से फिट नहीं थे।

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर लगातार रोहित को फिटनेस पर नजर बना रखे है। क्योंकि वर्ल्ड कप से ठीक पहले कोई रिस्क नहीं लेना चाहेंगे। इसलिए रोहित शर्मा के लिए हर एक मैच काफी जरूरी है।

रोहित को सालों से है हैमस्ट्रिंग की दिक्कत

रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की दिक्कत अभी से नहीं बल्कि बहुत पुरानी है जिसके चलते उन्होंने कई अहम टेस्ट टूर भी मिस किए है। रोहित अभी भी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में पूरी तरह से फिट नहीं लग रहे है बल्कि वह थोड़ा संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं।

रोहित के प्रदर्शन के ऊपर सेलेक्टर्स की निगाहें

रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 16 रन बनाकर आउट हुए थे। अब उनके पास इस सीरीज के दो और मैच बाकी है जिसमें उनको अपने आप को साबित करना है। क्योंकि टीम मैनेजमेंट रोहित की फॉर्म और फिटनेस पर लगातार नजर बनाए रखे हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी वाजपेई क्रिकेट स्टेडियम इकाना में खेला जाना है। अगर रोहित शर्मा इस मैच में भी फ्लॉप होते हैं तो उनके ऊपर लगातार दबाव बढ़ता जाएगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version