Women’s T20 World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 विश्व कप में कई यादगार मैच खेले हैं। लेकिन इसके बावजूद भी भारतीय महिला टीम इस फॉर्मेट में एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। इसके अलावा इस बड़े मंच पर भारत की कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन भी किया है।

इस दौरान भारत की कई खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ रन बनाकर रिकॉर्ड भी बनाए हैं। वहीं इस बीच उनकी कई पारियां दबाव भरे मुकाबलों में भी आईं थीं। आइए अब ऐसे में महिला टी-20 विश्व कप में उन भारतीय बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं जिन्होंने इस मंच पर सबसे बड़ी पारियां खेलीं हैं।

1. हरमनप्रीत कौर : 103* रन :-

इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम आता हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2018 के टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

Harmanpreet Kaur
Harmanpreet Kaur

तब अपनी उस पारी के लिए उन्होंने केवल 51 गेंद का समय लिया था। वहीं तब उनकी उस पारी में 7 चौके और 8 छक्के भी आए थे। उस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 201.96 की रही थी। इसके चलते हुए तब भारतीय महिला टीम ने उस मैच को 34 रन से जीता भी था।

2. स्मृति मंधाना : 87 रन :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2023 के टी-20 विश्व कप में आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 56 गेंद पर 87 रन की पारी खेली थी। तब उस मैच में उनके बल्ले से हमें 9 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले थे।

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

वहीं उस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 155.35 की रही थी। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के चलते हुए भारतीय टीम को उस मैच में 5 रन से जीत भी मिल गई थी।

3. स्मृति मंधाना : 83 रन :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भी भारतीय टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम ही आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2018 के टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ केवल 55 गेंद पर 83 रन की शानदार पारी खेली थी। उस मैच में उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के भी आए थे।

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

जबकि इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 150.90 की रही थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन का स्कोर बनाया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम केवल 119 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए तब उस मैच में भारतीय टीम को 48 रन से शानदार जीत मिली थी।

4. हरमनप्रीत कौर : 77 रन :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2014 के टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 64 गेंद पर 77 रन की पारी खेली थी। उस मैच में उनके बल्ले से 12 चौके और एक छक्का भी आया था। वहीं तब उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 130.50 की रही थी।

Harmanpreet Kaur
Harmanpreet Kaur

इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 72/8 का स्कोर ही खड़ा कर पाई थी। इसके चलते हुए तब उस मैच को भारतीय टीम ने 79 रन से जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version