Saturday, June 20

फाफ डु प्लेसिस ने की बाबर आजम की बराबरी, कप्तान के तौर पर जड़े सबसे ज्यादा शतक

फाफ डु प्लेस ने टी20 क्रिकेट में 12,000 से अधिक रन पूरे करने के साथ एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दराज कर ली है। दुनिया भर की कई टी20 लीगों में खेल चुके डु प्लेसिस ने मेजर लीग क्रिकेट में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार शतक जड़ा का करणं भी किया है। Texas Super Kings के कप्तान के रूप में उन्होंने नाबाद 113 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस शतक के साथ वह टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप स्थान पर पहुंच गए। इस कड़ी में हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।

फाफ डु प्लेस और बाबर आजम (9 शतक)

अपने हालिया शतक के साथ फाफ डु प्लेस ने टी20 क्रिकेट में शतकों की संख्या 9 तक पहुंचा दी है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने क्विंटन डी कॉक, रिली रोसू, साहिबज़ादा फरहान और अभिषेक शर्मा की बराबरी कर ली है। इन सभी बल्लेबाजों के नाम टी20 क्रिकेट में 9-9 शतक दर्ज हैं। खास बात यह है कि डु प्लेसिस के सभी 9 शतक कप्तान के रूप में आए हैं, जो उनकी नेतृत्व क्षमता और निरंतरता को दर्शाता है। इसके अलावा, वह मेजर लीग क्रिकेट में 4 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम की कप्तानी करते हुए भी एक शतक जड़ा था, जिससे कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड और भी खास बन जाता है।

वहीँ इस लिस्ट में पहले नंबर पर आने वाले में बाबर आजम का टी20 करियर बेहद शानदार रहा है। इस फॉर्मेट में वह 12,000 से अधिक रन बना चुके हैं साथ ही उनके नाम 13 शतक दर्ज हैं। इनमें से 9 शतक उन्होंने कप्तान के रूप में लगाए हैं, जो उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता को भी दर्शाता है। बाबर पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा, उन्होंने PSL में 4 शतक भी लगाए हैं, जिससे लीग में उनकी निरंतरता और दबदबा साफ नजर आता है। अपनी तकनीक, स्थिरता और बड़े रन बनाने की क्षमता के दम पर बाबर टी20 क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

माइकल क्लिंगर (7 शतक)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल क्लिंगर का टी20 करियर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 8 शतक लगाए, जिनमें से 7 शतक कप्तानी करते हुए आए। खास तौर पर इंग्लैंड के घरेलू टी20 टूर्नामेंट विटालिटी ब्लास्ट में उन्होंने बतौर कप्तान कई यादगार पारियां खेलीं।

क्लिंगर ने अपने टी20 करियर में 206 मैचों में 34.45 की औसत और 123.08 की स्ट्राइक रेट से 5,960 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 126 रन रहा। लगातार रन बनाने की क्षमता और नेतृत्व कौशल के दम पर उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई और कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी जगह बनाई।

विराट कोहली और जेम्स विंस (5-5 शतक)

कप्तान के तौर पर टी20 में सबसे ज्यादा शतक खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली और जेम्स विंस संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने कप्तानी करते हुए टी20 क्रिकेट में 5-5 शतक लगाए हैं। कोहली ने अपने सभी शतक RCB की कप्तानी करते हुए बनाए थे। वह टी20 क्रिकेट में 14,000 से अधिक रन बना चुके हैं साथ ही इस फॉर्मेट के सबसे सफल तथा प्रभावशाली बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

वहीं, विंस के नाम टी20 क्रिकेट में 13,000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 7 शतक लगाए हैं, जिनमें से 5 शतक कप्तान के तौर पर आए। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और निरंतर प्रदर्शन के दम पर विंस ने दुनिया भर की टी20 लीगों में खास पहचान बनाई है और कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version