Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शनिवार, 20 जून 2026 को 16 वां मैच इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच लीड्स शहर में स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 1 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है।
तब उस मैच को इंग्लैंड की महिला टीम ने 10 विकेट से जीत लिया था। वहीं आज के इस मैच में भी यह टीम अपने विजयी अभियान को जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है। जबकि दूसरी तरफ स्कॉटलैंड की महिला टीम बड़ा उलटफेर करने की सोचेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
SCOW टीम के खिलाफ ENGW टीम का पलड़ा रहा है भारी :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 1 ही मैच खेला गया है। तब उस मैच में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को 10 विकेट से शानदार जीत हासिल हुई थी।

वहीं आज के इस मैच में भी यह टीम स्कॉटलैंड टीम पर अपने दबदबे को साबित करने के इरादे से उतरने वाली है। जबकि स्कॉटलैंड की टीम इंग्लैंड टीम पर अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
आज इस तरह की हो सकती है SCOW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में स्कॉटलैंड महिला टीम को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में स्कॉटलैंड टीम की तरफ से कैथरीन ब्राइस ही 33 रन की अच्छी पारी खेल पाई थी। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाई थी। जबकि उस मैच में उनकी गेंदबाजी भी काफी खराब रही थी। लेकिन आज के इस मैच में यह टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

SCOW टीम की संभावित एकादश :- डार्सी कार्टर, सेरा ब्राइस, कैथरीन ब्राइस {कप्तान), कैथरीन फ्रेजर, मेगन मैककॉल, प्रियानाज़ चटर्जी, कर्स्टी गॉर्डन, आइल्सा लिस्टर, अबताहा मकसूद, राहेल स्लेटर, ओलिविया बेल
SCOW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- क्लो एबेल, मैसी मैसीरा, राहेल स्लेटर, पिप्पा स्प्राउल
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है ENGW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में स्कॉटलैंड खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को 10 विकेट से शानदार जीत मिली थी। तब उस मैच में इंग्लैंड टीम की तरफ से बल्लेबाज मैया बूचियर 62 और डेनिएल वैट 51 ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। वहीं तब उस मैच में इन दोनों के बीच 113 रन की शतकीय साझेदारी भी हुई थी। वहीं आज के इस मैच में यह टीम अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है।

ENGW टीम की संभावित एकादश :- एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल वैट, नेट साइवर ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया कैम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल।
ENGW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सोफी डंकले, टिली कोर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, दानी गिब्सन, इस्सी वोंग
कैसी रहने वाली है आज हेडिंग्ले स्टेडियम की पिच :-
इंग्लैंड के लीड्स में स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। क्यूंकि इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और स्विंग मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर हो जाती है। इसके चलते हुए बाद में यहां पर स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलनी शुरू हो जाती है।

इसके अलावा इस पिच पर शुरुआती ओवर निकल जाने और गेंद पुरानी हो जाने के बाद बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेलना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है और विकेट थोड़ा धीमा हो जाता है। जिससे स्पिन गेंदबाजों को टर्न और उछाल मिलने लग जाता है। इसके अलावा यहां पर टी20 का सर्वोच्च टीम स्कोर 240/4 है। जो यॉर्कशायर की टीम ने साल 2021 में लीसेस्टरशायर के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर कप्तान टॉस जीतकर अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।
कैसा रहेगा आज हेडिंग्ले का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 20 जून को हेडिंग्ले में हल्के बादलों और धूप के मिश्रण के साथ काफी सुहावना रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की संभावना भी बनीं हुई है। इसके चलते हुए आज यहां पर मैच में बारिश का कोई भी खलल नहीं देखने को मिलेगा।
कब और कहां देखें यह मैच :-
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज शनिवार, 20 जून को हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज रात 10:30 बजे होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







