IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आज शनिवार, 20 जून को वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच दोपहर 1:30 बजे से चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 6 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम को 5 मैच में जीत मिली है। जबकि इस दौरान इनका एक मैच बराबरी पर छूटा है।
इसके अलावा इस मौजूदा वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल करते हुए दिखाई देंगे। जबकि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कमान इस बार हश्मतुल्लाह शहीदी के हाथों में रहने वाली है। वहीं इस मौजूदा वनडे सीरीज में भारत ने अपनी अजेय बढ़त बना ली है। आज भारतीय टीम इस मैच को भी जीतकर क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरने वाली है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
AFG टीम के खिलाफ IND का पलड़ा रहा है भारी :-
वनडे क्रिकेट के इतिहास में अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच कुल 6 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से कुल 5 मैच में टीम इंडिया को जीत मिली है। जबकि इस दौरान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को एक मैच में भी जीत नहीं मिली है।

वहीं इन दोनों के बीच एक मैच बराबरी पर भी छूटा है। इसके अलावा इन दोनों के बीच आखिरी बार वनडे मैच 17 जून 2026 को खेला गया था। तब उस मैच को भारतीय टीम ने 170 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। वहीं आज भी इन दोनों के बीच हमें एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। क्यूंकि इस मैच को जीतकर अफगानिस्तान की टीम अपनी लाज को बचाना चाहेगी।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है AFG की टीम :-
वनडे क्रिकेट के अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान की टीम को भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए 170 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में अफगानिस्तान टीम की तरफ से केवल रहमत शाह ही 79 रन की अर्धशतकीय पारी खेल पाए थे। उनके अलावा इस मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज 41 और सेदिकुल्लाह अटल 42 रन की पारी खेल पाए थे। जबकि गेंदबाजी में तब नांगियालाई खरोटी 4 और राशिद खान 3 विकेट ले पाए थे।

AFG टीम की संभावित एकादश :- हशमतउल्लाह शहीदी (c), इब्राहिम ज़दरान, अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई, ए एम ग़ज़नफ़र, रहमानउल्लाह गुरबाज़, मोहम्मद नबी, रहमत शाह, राशिद ख़ान, सेदिक़ुल्लाह अटल, इकराम अलीख़िल, नांगेलिया ख़रोटे
AFG टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- फ़रीद मलिकज़ई, मोहम्मद सलीम, डरविश रसूली,बिलाल सामी
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है IND की टीम :-
वनडे क्रिकेट के अपने पिछले मैच में खेलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 170 रन की बड़ी और शानदार जीत मिली थी। तब उस मैच में टीम इंडिया की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 154 और ईशान किशन 125 रन की शानदार शतकीय पारियां खेली थी। वहीं इस मैच में इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 200+ रन की साझेदारी भी हुई थी। जबकि भारत की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट लिए थे। जबकि डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव ने भी 2 विकेट लिए थे।

IND टीम की संभावित एकादश :- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (c), श्रेयस अय्यर (vc), के एल राहुल , नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह
IND टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, इशान किशन
कैसी रहने वाली है आज एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच :-
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहाँ पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट और स्लो होता जाता है और शॉट्स लगाना मुश्किल होता जाता है।

हालाँकि पिछले कुछ समय में यहाँ की विकेट बदली जरूर है, लेकिन अभी भी यहाँ पर स्पिन गेंदबाजों को मदद रहती है। एमए चिदंबरम की स्क्वायर बाउंड्री भी बहुत छोटी नहीं है, जिसकी वजह से इसको पार करना मुश्किल होता है। रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
कैसा रहने वाला है आज लखनऊ का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 20 जून को चेन्नई में मौसम बिल्कुल साफ़ नहीं रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। जिसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच शनिवार, 20 जून को दोपहर 1:30 बजे से चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। जबकि इस मैच के टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर 1 बजे आएंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







