Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शनिवार, 20 जून 2026 को 15 वां मैच पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच हैम्पशायर क्रिकेट मैदान में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इन मैचों में हमें अभी तक पाकिस्तान टीम का ही पलड़ा भारी देखने को मिला है। तभी तो आज बांग्लादेश की टीम बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

BANW टीम के खिलाफ PAKW टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 20 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक इनमें से कुल 4 ही मैचों को बांग्लादेश की महिला टीम जीत पाई है। जबकि इस बीच पाकिस्तान की टीम ने इनमें से कुल 16 मैचों में जीत हासिल की है।

pakistan women cricket team
pakistan women cricket team

लेकिन आज के इस मैच में ये दोनों टीमें अपनी जीत के लिए पूरी ताकत लगा देंगी। इसके अलावा इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश टीम के खिलाफ 31 रन से जीत मिली थी।

आज इस तरह की हो सकती है BANW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में बांग्लादेश महिला टीम को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में बांग्लादेश टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाई थी। केवल शमीमा सुल्ताना ही 28 रन की पारी खेल पाई थी। लेकिन आज के इस मैच में बांग्लादेश की टीम को अपने सभी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Bangladesh Women cricket team
Bangladesh Women cricket team

BANW टीम की संभावित एकादश :- निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, मारुफा अख्तर, शंजीदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, जुएरिया फिरदौस

BANW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- रितु मोनी, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, दिलारा अख्तर, ताज नेहर

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है PAKW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में पाकिस्तान महिला टीम को 31 रन से जीत मिली थी। वहीं तब उस मैच में पाकिस्तान टीम की तरफ से मुनीबा अली ने 61 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि अन्य बल्लेबाज बिस्माह मारूफ ने भी 48 रन की एक अच्छी पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में तब सादिया इकबाल और आलिया रियाज़ ने 2-2 बल्लेबाजों को आउट किया था।

Pakistan women's cricket team
Pakistan women’s cricket team

PAKW टीम की संभावित एकादश :- फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, सायरा जबीन, मुनीबा अली, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब

PAKW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- आलिया रियाज, नतालिया परवेज, तूबा हसन, रमीन शमीम

कैसी रहने वाली है आज हैम्पशायर क्रिकेट स्टेडियम की पिच :-

हैम्पशायर क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों और स्विंग को मदद करती है। लेकिन इस मौजूदा समय में इसको अब यूटिलिटा बाउल के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस पीच पर पहली पारी में बल्लेबाजों को अच्छा उछाल मिलता है, लेकिन मैच आगे बढ़ने पर पिच धीमी हो जाती है ।

Hampshire cricket ground
Hampshire cricket ground

जिससे स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाजों को काफी टर्न और ग्रिप मिलने लग जाता है। इसके चलते हुए यहां पर आम तौर पर कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। क्यूंकि दूसरी पारी में पिच धीमी होने और ओस आने से स्पिनरों को खेलने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा इस मैदान पर मैचों का औसत स्कोर लगभग 170-175 रन रहता है।

कैसा रहेगा आज हैम्पशायर का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 20 जून को हैम्पशायर में मौसम बिल्कुल साफ़ और हल्की धूप के साथ सामान्य रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर मैच में बारिश का कोई भी खलल नहीं देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें यह मैच :-

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज शनिवार, 20 जून को हैम्पशायर क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 6:30 बजे होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version