Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शनिवार, 20 जून 2026 को 14 वां मैच ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच हैम्पशायर क्रिकेट मैदान में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।
इसके अलावा अभी तक इन दोनों टीमों के बीच एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट में ये दोनों टीमें पहली बार ही आमने सामने होने वाली हैं। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
आज इस तरह की हो सकती है NEDW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच एक भी टी20 मैच नहीं खेला गया है। लेकिन इन दोनों टीमें के बीच अभी तक कुल 5 वनडे मैच खेले गए हैं तब इन सभी मैचों को कंगारू महिला टीम ने जीता था। तब उन मैचों में इस टीम का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा था। लेकिन अजा यह टीम एक बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान में उतरना चाहेगी।

NEDW टीम की संभावित एकादश :- बैबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलिन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स, स्टर्रे कालिस
NEDW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- आइरिस ज्विलिंग,इसाबेल वान डेर वोनिंग, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिजके
आज इस संयोजन के साथ उतरेगी AUSW की टीम :-
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने कुल 2 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको सभी में एकतरफा जीत मिली है। इस मैच में भी यह कंगारू महिला टीम अपनी फुल स्ट्रेंथ के साथ मैदान में उतरना चाहेगी। क्यूंकि नीदरलैंड महिला टीम के खिलाफ खेले सभी वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम को शानदार जीत मिली थी। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह पहला टी20 मैच ही खेला जाने वाला है।

AUSW टीम की संभावित एकादश :- सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), निकोला केरी, एशले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड,
AUSW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- मेगन शुट्ट, लुसी हैमिल्टन, जॉर्जिया वेयरहम, जॉर्जिया वोल
कैसी रहने वाली है आज हैम्पशायर क्रिकेट स्टेडियम की पिच :-
हैम्पशायर क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों और स्विंग को मदद करती है। लेकिन इस मौजूदा समय में इसको अब यूटिलिटा बाउल के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस पीच पर पहली पारी में बल्लेबाजों को अच्छा उछाल मिलता है, लेकिन मैच आगे बढ़ने पर पिच धीमी हो जाती है ।

जिससे स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाजों को काफी टर्न और ग्रिप मिलने लग जाता है। इसके चलते हुए यहां पर आम तौर पर कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। क्यूंकि दूसरी पारी में पिच धीमी होने और ओस आने से स्पिनरों को खेलने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा इस मैदान पर मैचों का औसत स्कोर लगभग 170-175 रन रहता है।
कैसा रहेगा आज हैम्पशायर का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 20 जून को हैम्पशायर में मौसम बिल्कुल साफ़ और हल्की धूप के साथ सामान्य रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर मैच में बारिश का कोई भी खलल नहीं देखने को मिलेगा।
कब और कहां देखें यह मैच :-
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज शनिवार, 20 जून को हैम्पशायर क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज रात 2:30 बजे होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







