Hockey: फ्रांस के पूर्व हॉकी खिलाड़ी और कोच फ्रेडरिक सोयेज को भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम का नया कोच बना दिया गया है। वहीं अब वह दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पीआर श्रीजेश की जगह लेने वाले हैं। इसके अलावा भारत के पूर्व स्टार गोलकीपर श्रीजेश का अनुबंध पिछले साल चेन्नई और मदुरै में एफआईएच जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीतने के बाद ही समाप्त हो गया था। इसके बाद हॉकी इंडिया ने उनके अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाया था।

विदेशी कोच की नियुक्ति पर भड़के श्रीजेश :-

इसके चलते हुए अब सोशल मीडिया पर एक तल्ख पोस्ट में भारत के पूर्व स्टार गोलकीपर श्रीजेश ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान पाँच टूर्नामेंटों में पांच पदक जीतने के बावजूद भी हॉकी इंडिया ने उनका अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया है।

Indian Junior Men Hockey Team
Indian Junior Men Hockey Team

इस बीच हॉकी इंडिया ने यह तर्क दिया है कि यह फैसला 2036 ओलंपिक की मेजबानी की भारत की महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप एक टिकाऊ और उच्च स्तरीय प्रदर्शन वाला इकोसिस्टम बनाने के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

फ्रांसीसी कोच सोयेज के पास है अपार अनुभव :-

इसके अलावा इस समय यूरोपीय हॉकी के बेहतरीन कोचों में से एक सोयेज के पास इस समय शीर्ष स्तर पर 15 साल का कोचिंग का बड़ा अनुभव है। इसके अलावा वह साल 1995 से लेकर 2010 तक फ्रांस के लिए कुल 196 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने अपने देश के लिए कुल 195 गोल किए थे। इसके बाद वह फ्रांस और स्पेन टीम के कोच भी रहे हैं। जबकि उनके कोच रहते हुए ही स्पेन की टीम रियो ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रही थी।

French coach Frédéric Soyez
French coach Frédéric Soyez

इसके अलावा वह टोक्यो ओलंपिक में भी स्पेन के कोच रहे थे। जबकि वह पेरिस ओलंपिक 2024 में फ्रांस के मुख्य कोच रहे थे।इसके अलावा स्पेन हॉकी टीम के कोच रहते हुए उन्होंने टीम को 2019 यूरोपीय चैंपियनशिप में रजत पदक दिलाया था। इसके अलावा उनके कोच रहते हुए फ्रांस की अंडर 18 टीम 2025 यूरोपीय चैम्पियनशिप में रजत पदक भी जीती थी। इसके अलावा वह साल 2021 से 2024 तक फ्रेंच हॉकी महासंघ के हाई परफॉर्मेंस निदेशक भी रह चुके हैं।

French coach Frédéric Soyez
French coach Frédéric Soyez

इसके अलावा उन्होंने तीन ओलंपिक (2016, 2020, 2024) के अलावा दो विश्व कप (2018, 2023) में कोच की भूमिका भी निभाई है। जबकि वह छह यूरोपीय चैम्पियनशिप (2013, 2015, 2017, 2019, 2021, 2023) में भी कोच रह चुके हैं। इसके चलते हुए हाई परफार्मेंस सिस्टम, खिलाड़ियों के विकास और पेनल्टी कॉर्नर रणनीति के लिये मशहूर सोयेज ने लगातार ऐसी टीमें तैयार की हैं जिनमें सभी स्तरों पर सुदृढ़ रणनीतिक संरचना और प्रतिस्पर्धी निरंतरता मौजूद रही है।

दिलीप टिर्की ने दिया बड़ा बयान :-

फ्रेडरिक सोयेज की नियुक्ति का स्वागत करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा है कि, “हम हॉकी इंडिया परिवार में सोयेज का स्वागत करते हैं। उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का शानदार अनुभव है और उनका अनुभव तथा कौशल भारतीय हॉकी को लाभान्वित करेगा। क्यूंकि हम साल 2036 ओलंपिक का दीर्घकालिन विजन लेकर चल रहे हैं।”

Dilip Tirkey
image source vis getty images

इसके आगे उन्होंने कहा कि, “हमारा ध्यान न केवल तत्काल परिणामों पर नहीं है, बल्कि एक प्रतिभाओं का एक गहरा पूल और एक ऐसी कोचिंग संरचना तैयार करने पर भी है, जो सब-जूनियर से लेकर सीनियर स्तर तक एक समान बनी रह सके। इसके अलावा सभी स्तरों पर हर राष्ट्रीय शिविर में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ भारतीय कोचों को शामिल करके, हम कोचिंग के दर्शन, खिलाड़ियों के विकास और रणनीतिक समझ में निरंतरता भी सुनिश्चित कर रहे हैं।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version