FIH Pro League: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग रोटरडैम लेग के अपने अंतिम मैच में मेजबान नीदरलैंड्स को 3-2 से हराकर इतिहास रच दिया है। वहीं इस मैच में भारतीय ड्रैग-फ्लिकर्स और अग्रिम पंक्ति (फॉरवर्ड लाइन) ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि इस लेग में डच टीम पर भारत की यह दूसरी सीधे तौर पर जीत भी बन गई है। इस अहम मैच में शानदार कप्तानी और मिडफील्ड में काफी शान दर खेल दिखाने वाले कार्यवाहक कप्तान हार्दिक सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।

हाफटाइम तक भारत ने बनाई अपनी बढ़त :-

इस मैच के पहले क्वार्टर में नीदरलैंड्स की टीम ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम पर अपना दबदबा बनाया था। इसके चलते हुए उन्होंने भारतीय डिफेंस पर भारी दबाव डाला था। इसके चलते हुए इस मैच का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा था। जबकि दूसरे क्वार्टर में भारत ने खेल में अपनी तीव्रता बढ़ाई। इसके चलते हुए इस मैच के 18वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला था। इसको भारतीय खिलाड़ी जुगराज सिंह ने दमदार ड्रैग-फ्लिक के जरिए गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी थी।

Indian Men hockey team
Indian Men hockey team

इसके तुरंत बाद फिर नीदरलैंड्स की टीम ने भारतीय टीम पर पलटवार किया और 19वें मिनट में ही पेपिजन वैन डेर हेइडेन ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद फिर मैच के 27वें मिनट में जरमनप्रीत सिंह के बेहतरीन पास पर अभिषेक ने शानदार बैकहैंड शॉट लगाकर हाफटाइम से पहले भारत को 2-1 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी थी। इसके बाद फिर मैच के तीसरे क्वार्टर में डच टीम ने भारतीय टीम पर लगातार हमले किए थे।

Indian men hockey team
Indian men hockey team

इसके बावजूद अमित रोहिदास और भारतीय डिफेंस ने उनके पेनल्टी कॉर्नर के प्रयासों को नाकाम कर दिया था। इसके बाद फिर मैच के अंतिम क्वार्टर के 56वें मिनट में दिलप्रीत और मनदीप ने डच टीम पर काउंटर-अटैक किया। वहीं इस दौरान फाउल करने पर डच खिलाड़ी जोप्पे वोलबर्ट को येलो कार्ड मिला और नीदरलैंड्स की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ ही रह गई। इसके बाद भारतीय टीम ने मिले पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाया और राजिंदर सिंह ने ड्रैग-फ्लिक से गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया।

Indian men hockey team
Indian men hockey team

इसके बाद मैच के 58वें मिनट में नीदरलैंड्स ने लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए थे। लेकिन भारतीय डिफेंस ने मैच में काफी अच्छा ब्लॉक किया था। इसके बाद फिर मैच के 59वें मिनट में कोएन बिजेन ने एक चतुर वैरिएशिन से गोल करते हुए मैच को 3-2 पर ला दिया था। इसके बाद फिर मैच के आखिरी 10 सेकंड में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसके साथ ही फाइनल हूटर बजने पर भारत ने डच टीम पर अपनी शानदार जीत दर्ज कर ली और 3 अंक अपनी झोली में डाल लिए।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version