World Boxing Cup: चीन में चल रही विश्व बॉक्सिंग कप 2 में भारतीय मुक्केबाज ज्योति ने रिंग में बेहतरीन और दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में एकमात्र स्वर्ण पदक डाल दिया है। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में भारत ने तीन रजत पदक भी जीतकर अपने नाम कर लिए हैं।
मुक्केबाज ज्योति ने जीता स्वर्ण पदक :-
इस मौजूदा समय में चीन में विश्व बॉक्सिंग कप 2 की प्रतियोगिता खेली जा रही है। इसके चलते हुए भारतीय महिला मुक्केबाज ज्योति ने बीते दिन रविवार को रिंग में बेहतरीन और दमदार प्रदर्शन करते स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में एकमात्र स्वर्ण पदक डाल दिया है। इस बार ज्योति ने 48 किलोग्राम भारवर्ग के कड़े फाइनल मैच में उज्बेकिस्तान की मुक्केबाज फरजोना फोजिलोवा को हराया है।

इसके चलते हुए अब भारतीय मुक्केबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तीन और रजत पदक भी अपने नाम कर लिए हैं। वहीं इस मैच में ज्योति ने अपनी विरोधी फोजिलोवा को पूरी तरह आउटक्लास कर दिया था। इसके अलावा फोजिलोवा विश्व बॉक्सिंग कप ब्राजील की मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता भी हैं। इसके चलते हुए अब इस मैच में भारतीय मुक्केबाज ज्योति ने जजों के 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से यह खिताबी मुकाबला जीतकर अपने नाम किया है।
मीनाक्षी, प्राची और दीपक ने जीते रजत पदक :-
इसके अलावा अन्य शानदार फाइनल मैचों के द्वारा भारत के खाते में तीन और रजत पदक भी आए हैं। एक अन्य मैच में 48 किलोग्राम भारवर्ग में दुनिया की नंबर 1 मुक्केबाज मीनाक्षी हुड्डा इस बार अधिक वजन वर्ग (51 किग्रा) में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं। तब उनको अपने फाइनल मैच में चीन की वू यू के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। इसके चलते हुए उनको केवल रजत पदक से ही संतोष करना पडाहै।

इसके अलावा एक अन्य मैच में इस टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय मुक्केबाज प्राची को भी अपने खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि उनको उज्बेकिस्तान की निगीना उक्तामोवा ने 0-5 से हराया है। इसके चलते हुए उनको भी केवल रजत पदक मिला है। जबकि एक अन्य पुरुष वर्ग के मैच में भारत के दीपक को भी रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। क्यूंकि उनको अपने खिताबी मैच में कजाकिस्तान के अब्लैखान झुसुपोव के खिलाफ 0-5 से हार मिली है।
भारत ने खाते में आए कुल छह पदक :-
इसके चलते हुए इस प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में भारत ने मुक्केबाज जुगनू (85 किग्रा) और निखिल (55 किग्रा) के दम पर दो कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) पहले ही पक्के कर लिए थे। इसके अलावा इन दोनों कांस्य पदकों के साथ अब इस विश्व बॉक्सिंग कप में भारत की कुल पदक तालिका छह पर पहुंच गई है। इसमें 1 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







