Tuesday, June 16

Asian Boxing U-17: ताशकेंट में आयोजित एशियाई अंडर-17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत की अंडर-17 लड़कों की बॉक्सिंग टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। क्यूंकि भारत के मुक्केबाज लक्ष्य फोगाट फाइनल में पहुंच गए। इसके अलावा अन्य चार भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल मैच में हार गए हैं। वहीं अब उनको केवल कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा है।

लक्ष्य फोगाट ने किया फाइनल में प्रवेश :-

Boxing
Boxing

ताशकेंट में आयोजित एशियाई अंडर-17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के 75 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए भारतीय मुक्केबाज लक्ष्य फोगाट ने कोरिया के सेउंगमिन ली को सर्वसम्मति से 5:0 के स्पष्ट अंतर से हरा दिया है। वहीं अब इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही लक्ष्य को एशियाई अंडर-17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए भारत के एकमात्र फाइनलिस्ट के रूप में स्थापित भी कर दिया है। इसके चलते हुए अभी भारत की स्वर्ण पदक की उम्मीद जीवित है।

भारतीय अंडर-17 मुक्केबाजों के मैचों के परिणाम :-

एशियाई अंडर-17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत के लिए सबसे कड़ा मुकाबला इस बार 70 किलोग्राम वर्ग में देखने को मिला है। इस मैच में भारतीय मुक्केबाज नमन ने मेजबान देश के मुक्केबाज अब्दुवोहिद अब्दुमाजिदोव को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन यह मैच 2:3 से समाप्त हुआ था। वहीं इस मैच में उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज से हार के बावजूद नमन के प्रयास ने भारतीय दल के लिए एक और कांस्य पदक पक्का कर दिया था।

boxing
boxing

जबकि इससे पहले सत्र में 46 किलोग्राम वर्ग के मुक्केबाज भारत के नरेंद्र नेल्ला को उज्बेकिस्तान के अब्दुल्लोह नुरालिएव के हाथों 0:5 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा इस बार 50 किलोग्राम वर्ग में भारतीय मुक्केबाज यश यादव मंगोलिया के सुल्ड उसुखबातर से 1:4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा 54 किलोग्राम वर्ग के प्रतियोगी निवेश पाल को अब्दुलबोसित युर्सुनबोएव से 0:5 से हार का सामना करना पड़ा है।

India Under-17 boys boxing team
India Under-17 boys boxing team

इसके अलावा भारतीय मुक्केबाज लक्ष्य फोगाट के अब 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुंचने और पहले ही चार कांस्य पदक हासिल कर लेने के साथ भारतीय अंडर-17 लड़कों की टीम ताशकेंट से मिली-जुली भावनाओं के साथ भारत लौट रही है। इसके अलावा अब भारतीय टीम इस एशियाई अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 के अभियान को सकारात्मक रूप से समाप्त करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version