Asian Boxing 2026: भारत के पुरुष और महिला वर्ग के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इसके चलते हुए भारत की महिला मुक्केबाज मीनाक्षी हुड्डा और जैसमीन लंबोरिया ने भी काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा :-

भारत की स्टार महिला मुक्केबाज मीनाक्षी हुड्डा और जैसमीन लंबोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके चलते हुए अब रतीय महिला मुक्केबाजों का एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन बीते दिन रविवार को भी जारी रहा है।

Meenakshi Hooda
Meenakshi Hooda

इसके अलावा मीनाक्षी हुड्डा और जैसमीन लंबोरिया की इस जीत के साथ ही अब भारतीय महिला दल के सभी मुक्केबाजों ने अपना पदक पक्का कर लिया है। इस बीच महिला मुक्केबाज मीनाक्षी ने 48 किग्रा वर्ग में जापान की युका सादामात्सु को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया है। वहीं इस मैच में उन्होंने बेहतरीन संयोजन और रिंग पर नियंत्रण का प्रदर्शन किया है।

जैसमीन ने चीनी मुक्केबाज जियी चेन को हराया :-

भारत की स्टार महिला मुक्केबाज जैसमीन लंबोरिया ने 57 किग्रा वर्ग में चीन की जियी चेन को 5-0 के अंतर से हराकर इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा पुरुष वर्ग में भी भारत के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के पुरुष मुक्केबाज लोकेश ने 85 किग्रा वर्ग में कोरिया के गिचाए किम को 5-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है।

Jaismine Lamboria
Jaismine Lamboria

इसके बाद भारतीय मुक्केबाज आकाश ने 75 किग्रा वर्ग में तुर्कमेनिस्तान के यहलास बगत्यारोव को 5-0 से हरा दिया है। इसके बाद भारत के एक अन्य मुक्केबाज हर्ष चौधरी ने 90 किग्रा वर्ग में किर्गिज गणराज्य के तिनिस्तान अलीबायेव को हराकर इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इसके चलते हुए अब भारत के पुरुष वर्ग में कुल छह मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। जबकि भारत के एक अन्य मुक्केबाज अंकुश को हालांकि 80 किग्रा वर्ग में जॉर्डन के हुसैन इशाइश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है और वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version