Tsugumi Sakurai: जापान की महिला ओलंपिक पहलवान सुगुमी सकुराई ने केवल 24 की उम्र में संन्यास की खबरों से सभी को काफी चौंका दिया है। इसके चलते हुए अब पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली जापान की स्टार महिला पहलवान सुगुमी सुकुराई ने मात्र 24 साल की उम्र में कुश्ती को अलविदा कह दिया है।

सुगुमी सकुराई ने कहा कुश्ती को अलविदा :-

पेरिस ओलंपिक में 57 किलोग्राम भार वर्ग में जापान की महिला कुश्ती चैंपियन सुगुमी सकुराई ने अब केवल 24 साल की उम्र में कुस्ती से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। वहीं जापान की यह खिलाड़ी अब पहलवानों की नई पीढ़ी को तैयार करने के साथ पश्चिमी जापान में अपने गृह क्षेत्र कोची प्रीफेक्चर के लिए खेलों की सद्भावना दूत के तौर पर काम करने वाली हैं।

Japanese wrestler Tsugumi Sakurai
Japanese wrestler Tsugumi Sakurai

इससे पहले वह साल 2021, 2022 और 2023 में लगातार तीन बार वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुंकि हैं। इसके बाद उन्होंने साल 2024 में पेरिस ओलंपिक में अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

सुगुमी सकुराई ने सोशल मीडिया पर किया एलान :-

इस बीच सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की जानकारी देते हुए सकुराई ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि, “आप सभी के लगातार समर्थन के लिए बहुत – बहुत धन्यवाद। अब मैंने संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। वहीं अभी तक मैं बहुत से लोगों के समर्थन से एक बेहतरीन माहौल में कुश्ती में आगे बढ़ पाई हूं। मैं ओलंपिक में गोल्ड जीतने का अपना सपना भी पूरा कर पाई हूं। तभी तो आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद।”

Japanese wrestler Tsugumi Sakurai
Japanese wrestler Tsugumi Sakurai

इसके आगे उन्होंने अपने सभी फैंस का आभार जताते हुए लिखा है कि, “आपके लगातार मार्गदर्शन और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, तब भी जब नतीजे हासिल करना मुश्किल था। इसके अलावा इस कुश्ती के खेल के जरिए मुझे बहुत सारे अनुभव मिले हैं। इसके अलावा जब भी मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो बहुत दर्द भी हुआ है। लेकिन इस बीच मुझे काफी खुशी है कि मैंने कुश्ती जारी रखी थी।”

अपने नए सफर के लिए क्या बोलीं सकुराई :-

इसके बाद अपने नए सफर की जानकारी देते हुए सकुराई ने बताया है कि, “यह कड़ा फैसला मैंने पिछले एक साल में बहुत से लोगों से बात करने और सोचने-समझने के बाद लिया है। मैं अब से कोची रेसलिंग क्लब, कोनान सिटी में एक क्लासरूम शुरू करना चाहती हूं। इसके चलते हुए अब मैं रेसलिंग को फैलाने और मजबूत करने के लिए अपना पूरा जोर लगा दूंगी।”

Japanese wrestler Tsugumi Sakurai
Japanese wrestler Tsugumi Sakurai

इसके अलावा साल 2016 में अंडर-17 विश्व चैंपियन बनीं सकुराई ने फिर साल 2022 और 2023 में क्रमशः एशियन चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीते हैं। लेकिन इसके बाद एशियन चैंपियनशिप 2024 के फाइनल में उनको अपने करियर की गिनी-चुनी हार में से एक का सामना करना पड़ा था। इसके बाद फिर सकुराई ने कुस्ती में शानदार वापसी की थी।

Japanese wrestler Tsugumi Sakurai
Japanese wrestler Tsugumi Sakurai

इसके चलते हुए फिर उन्होंने केवल पांच महीने बाद पेरिस में अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी। तब उन्होंने सेमीफाइनल में अमेरिका की साल 2016 रियो ओलंपिक की चैंपियन हेलेन मारौलिस को 10-4 से हराया था। इसके बाद फिर उन्होंने फाइनल मैच में मोल्दोवा की अनास्तासिया निकिता को 6-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version