Indian women’s Hockey Team: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसके अलावा भारतीय महिला टीम में पहली बार फॉरवर्ड ललथांतलुआंगी को भी मौका मिला है।
भारतीय महिला हॉकी टीम का हुआ ऐलान :-

आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की महिला हॉकी टीम का ऐलान हो गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 26 से 30 मई तक होने वाला यह दौरा एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप 2025-26 की तैयारियों का अहम हिस्सा भी माना जा रहा है। इसके अलावा यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 15 से 21 जून के बीच ऑकलैंड में आयोजित होने वाला है। तभी तो इस विदेशी दौरे पर भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरी है।
सलीमा टेटे करेंगी भारतीय टीम की अगुवाई :-
इस आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे भारतीय टीम की अगुवाई करने वाली है। तभी तो अब उनके नेतृत्व में भारतीय टीम को अनुभव और युवा जोश का संतुलित मिश्रण मिलने वाला है। इसके अलावा साल 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता सलीमा के साथ सविता, सुशीला चानू पुखरामबाम, लालरेमसियामी और नवनीत कौर जैसी अनुभवी खिलाड़ी मौजूद रहेंगी।

इसके अलावा इस बार सोनम, हीना बानो और ललथांतलुआंगी जैसे युवा चेहरे भी अपनी प्रतिभा दिखाने को पूरी तरह से तैयार हैं। जबकि इस बार सविता और बिचू देवी खारीबाम गोलकीपिंग विभाग में टीम की मजबूत दीवार बनने वाली हैं। इसके अलावा रक्षा पंक्ति में निक्की प्रधान, ईशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबाम, ललथांतलुआंगी और ज्योति के साथ शिल्पी डबास को भी पहली बार भारत की सीनियर टीम में मौका मिला है।

इसके चलते हुए अब भारतीय टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने इस टीम चयन पर संतोष जताते हुए कहा है कि, “अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलन को ध्यान में रखकर भारतीय टीम तैयार की गई है। इसके अलावा इस बार कुछ खिलाड़ियों को पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। तभी तो ऐसे मैच ही खिलाड़ियों को निखारने का सबसे बेहतर मंच साबित होते हैं।”
ऑस्ट्रेलिया 2026 दौरे के लिए भारतीय टीम का 22 खिलाड़ियों का स्क्वॉड :-
गोलकीपर : सविता, बिचू देवी खारीबाम।
डिफेंडर : निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास।
मिडफील्डर : सलीमा टेटे, लालरेम्सियामी, नेहा, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, दीपिका सोरेंग, सोनम।
फॉरवर्ड : नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, अन्नू, इशिका, हिना बानो, रुतुजा दादासो पिसल।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







