Saturday, June 20

PGA Championship 2026: भारतीय मूल के इंग्लिश गोल्फर एरॉन राय ने पीजीए चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा इस बार एरोनिमिंक गोल्फ क्लब में शानदार प्रदर्शन करते हुए एरॉन राय साल 1919 के बाद पीजीए चैंपियनशिप जीतने वाले पहले अंग्रेज गोल्फर भी बन गए हैं।

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आरोन राय का नाम :-

इसके अलावा उनसे पहले इस कारनामे को जिम बार्न्स ने किया था। क्यूंकि तब वह इस खिताब को जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इसके चलते हुए ही अब भारतीय मूल के इंग्लिश गोल्फर आरोन राय का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर लिया है। इसके चलते हुए उन्होंने इस खेल गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर अपना परचम लहरा दिया है।

English golfer Aaron Rai
English golfer Aaron Rai

इसके अलावा अब एरोनिमिंक में खेलते हुए आरोन राय की इस जीत ने अब उनको गोल्फ के सबसे नए मेजर चैंपियंस की लिस्ट में शामिल कर दिया है। इसके चलते हुए अब यह इस सीजन के सबसे यादगार फाइनल-राउंड प्रदर्शनों में से एक बन गया है। इसके अलावा इस इंग्लिश गोल्फर ने बीते दिन रविवार के आखिरी राउंड की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ की थी। इसके बाद 17वें होल (पार-3) पर उनकी शानदार ‘बर्डी पुट’ ने ही टूर्नामेंट का नतीजा तय कर दिया था।

इसके बाद उनको एक बड़े खिताब का दबाव झेलते हुए 68 फुट की मुश्किल पुट लगानी थी। इसके बाद राय ने गेंद को होल में डाला। इसके साथ वह अपने से पीछे चल रहे खिलाड़ियों से तीन शॉट आगे निकल गए। इसके चलते हुए उनको 18वें होल की ओर बढ़ते समय काफी राहत मिली। इसके बाद उन्हें शांत और संयमित ‘पार’ फिनिश ने प्रतिष्ठित ‘वानामेकर ट्रॉफी’ दिला दी। इसके अलावा राय ने यह सप्ताह ‘नाइन-अंडर-पार’ पर खत्म किया था। वह दूसरे स्थान पर बराबरी पर रहे खिलाड़ियों के समूह से तीन शॉट आगे रहे थे।

English golfer Aaron Rai
English golfer Aaron Rai

इसके अलावा तीसरे राउंड के बाद क्लबहाउस में सबसे आगे चल रहे एलेक्स स्मैली ने आखिरी राउंड में ‘इवन-पार’ स्कोर किया और ‘सिक्स-अंडर’ पर समाप्त किया। जबकि इस बीच उनके साथ जॉन रहम भी रहे थे, जिन्होंने रविवार को ‘टू-अंडर’ (68) का स्कोर बनाया था। वहीं आखिरी दिन की शुरुआत राय के सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी के तौर पर करने वाले मैट्टी श्मिड में पिछड़ गए और अंततः लुडविग आबर्ग और जस्टिन थॉमस के साथ ‘फाइव-अंडर’ पर तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा साल 2026 का सीजन राय के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था।

खिताब जीतने के बाद आरोन राय ने दिया बयान :-

इस खिताब को जीतने के बाद 31 वर्षीय राय ने कहा कि, “मेरे लिए यह सब किसी सपने जैसा लग रहा है। क्यूंकि मेरे लिए यह सीजन काफी निराशाजनक रहा था। इसलिए आज यहां खड़ा होना मेरी सोच से भी परे की बात है। गोल्फ एक शानदार खेल है। यह आपको बहुत-सी चीजें सिखाता है। यह आपको बहुत ज्यादा विनम्रता, अनुशासन और पूरी तरह से कड़ी मेहनत करना सिखाता है।

golf game
golf game

क्योंकि इस खेल में कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता, चाहे आप किसी भी स्तर पर खेल रहे हों, चाहे आप किसी भी कोर्स पर खेल रहे हों। यह जीवन के लिए बहुत सी शानदार सीख देता है। टूर पर मौजूद लगभग हर खिलाड़ी कमाल का इंसान है। इस खेल को उन एम्बेसडर्स पर बहुत गर्व होना चाहिए जो पीजीए टूर और पीजीए ऑफ अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हैं।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version