Saturday, June 20

Hockey: भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को जल्द ही नया मुख्य कोच मिल सकता है। इस समय फ्रांस के अनुभवी कोच फ्रेडरिक सोयेज भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम के नए मुख्य कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। इसके चलते हुए अब वह पीआर श्रीजेश की जगह ले सकते हैं। लेकिन अब हॉकी इंडिया ने कहा है कि नए कोच का चयन मेरिट के आधार पर किया गया है।

भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को मिलेगा नया कोच :-

French coach Frédéric Soyez
French coach Frédéric Soyez

भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को अब बहुत जल्द ही नया मुख्य कोच मिल सकता है। इसके चलते हुए अब फ्रांस के पूर्व हॉकी खिलाड़ी और अनुभवी कोच फ्रेडरिक सोयेज को टीम इंडिया की अंडर-21 पुरुष हॉकी टीम का अगला मुख्य कोच बनाए जाने की संभावना सबसे ज्यादा बनीं हुई है। इसके चलते हुए अब वह पूर्व भारतीय गोलकीपर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पी.आर. श्रीजेश की जगह ले सकते हैं।

हॉकी इंडिया के इस फैसले पर श्रीजेश ने जताई थी नाराजगी :-

इसके अलावा पूर्व भारतीय गोलकीपर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पी.आर. श्रीजेश ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद हॉकी इंडिया ने विदेशी कोच को प्राथमिकता दी है। क्यूंकि इस बीच अगर गौर करें तो उनके मार्गदर्शन में भारतीय जूनियर टीम ने चेन्नई में आयोजित 2025 जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीता था।

PR Sreejesh
PR Sreejesh

इसके अलावा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है। क्यूंकि इस समय उन्होंने स्पष्ट किया है कि श्रीजेश का कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुका था। इसके बाद श्रीजेश को भारत ‘ए’ टीम के कोच या सीनियर टीम के गोलकीपिंग कोच का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन तब उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद टिर्की ने यह भी बताया कि नए कोच के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट और तय नियमों के आधार पर की गई है। इसके अलावा बहुत जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।

आइए जानें कौन हैं फ्रेडरिक सोयेज :-

फ्रेडरिक सोयेज फ्रांस के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 1995 से 2010 तक फ्रांस की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद उन्होंने कोचिंग में कदम रखा था और साल 2011 से 2014 तक फ्रांस टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। इसके बाद साल 2014 से 2021 तक उन्होंने स्पेन की राष्ट्रीय हॉकी टीम को कोचिंग दी थी। इसके बाद उनके कोचिंग कार्यकाल में स्पेन ने रियो ओलंपिक 2016 में पांचवां स्थान हासिल किया था।

French coach Frédéric Soyez
French coach Frédéric Soyez

इसके बाद में वह साल 2021 से 2024 तक फ्रांस हॉकी के हाई-परफॉर्मेंस निदेशक भी रहे थे। इसके अलावा फ्रांस के इस पूर्व खिलाड़ी फ्रेडरिक सोयेज को खास तौर पर पेनल्टी कॉर्नर रणनीति और खिलाड़ियों की तकनीकी ट्रेनिंग में विशेषज्ञ माना जाता है। क्यूंकि उनकी कोचिंग में फ्रांस ने साल 2019 यूरोपीय चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। इसके अलावा वह साल 2023 हॉकी विश्व कप में भी फ्रांस टीम के मुख्य कोच रहे थे। तब यह टूर्नामेंट भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला गया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version