Saturday, June 20

Thailand Open: किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में बुधवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। इसके चलते हुए थाईलैंड ओपन में बुधवार का दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा है। क्यूंकि भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने अपने पहले मैच में दर्ज की थी, तो वहीं भारत के उभरते हुए स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी को पहले राउंड में ही हार कर बाहर होना पड़ा है।

पीवी सिंधू ने जीता पहला मैच :-

PV Sindhu
image source via getty images

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधू ने अपने पहले मैच में चीनी ताइपे की तुंग सिउ-टोंग को महज 33 मिनट में 21-9, 21-12 से हरा दिया है। सिंधु ने शुरुआत से ही अपनी रैलियों पर नियंत्रण रखा और तेज प्लेसमेंट के साथ आक्रामक कोर्ट कवरेज को मिलाकर सीजन की अपनी सबसे तेज जीत में से एक हासिल की है। इसके अलावा अब उनका गाला मैच डेनमार्क की अमाली शुल्ज के साथ होने वाला है। वहीं ये दोनों खिलाड़ी आपस में पहली बार ही आमने-सामने होने वाली हैं।

किदांबी श्रीकांत ने की जीत के साथ शुरुआत :-

Kidambi Srikanth
image source via getty images

भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर के लोह कीन यू को 21-14, 21-15 से हराकर राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं इस मैच में किदांबी श्रीकांत पूरे समय आत्मविश्वास में दिखे और दूसरे गेम में थोड़ी देर की चुनौती के बावजूद आठवें सीड वाले खिलाड़ी को हरा दिया। इसके चलते हुए अब पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए चीनी ताइपे के सू ली यांग से भिड़ने वाले हैं।

आयुष शेट्टी को मैच में मिली हार :-

Ayush Shetty
Ayush Shetty

भारत के उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी जापानी छठे सीड कोडाई नाराओका के खिलाफ मुकाबले को निर्णायक समय तक ले जाने के बावजूद हार गए। वहीं इस समय 2-1 के अच्छे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के साथ मैच में उतरते हुए आयुष शेट्टी ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी की और दूसरा गेम जीतकर मैच बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच का तीसरा गेम पूरी तरह से एकतरफा हो गया। इसके चलते हुए नाराओका ने अपने खास रिट्रीवल और लगातार तेजी से नियंत्रण मजबूत करते हुए इस मैच को 59 मिनट में 21-13, 17-21, 21-4 से जीत लिया।

Unnati Hooda
Unnati Hooda

इसके अलावा एक अन्य मैच में भारत की उन्नति हुड्डा ने घरेलू पसंदीदा पोर्नपावी चोचुवोंग को 11-21, 21-17, 21-16 से हराकर चौंका दिया है। जबकि युवा भारतीय खिलाड़ी अनमोल खरब मौजूदा चैंपियन चेन यू फेई को हराने से चूक गए हैं। क्यूंकि इस मैच में पहला गेम जीतने और डिसाइडर में 11-2 की बढ़त बनाने के बाद भी भारतीय खिलाड़ी चीनी स्टार की वापसी को रोक नहीं सके। इसके चलते हुए चीनी खिलाड़ी ने यह मैच 19-21, 21-13, 21-18 से जीत लिया।

Tharun Mannepalli
Tharun Mannepalli

इसके अलावा दूसरी तरफ एक अन्य भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थारुन मन्नेपल्ली को जापान के कोकी वतनबे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, तन्वी शर्मा, देविका सिहाग, मालविका बंसोड़, और इशारानी बरुआ का मैच भी बीते दिन खेला गया था। इसके अलावा तीन भारतीय जोड़ियां मिश्रित डबल्स में खेलने वाली हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version