Indonesia Open 2026: भारतीय स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी अब इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 में लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरने वाले हैं। इसके अलावा यह टूर्नामेंट आज मगलवार से शुरू होने जा रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट में सभी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

सिंगापुर ओपन जीत से बढ़ा सात्विक-चिराग हौंसला :-

दुनिया की चौथे नंबर की युगल भारतीय जोड़ी सात्विक और चिराग ने बीते रविवार को सिंगापुर ओपन के पुरुष युगल फाइनल में इंडोनेशिया के फजार अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी को हराकर अपने खिताबी सूखे को समाप्त किया था। इसके अलावा यह इस सिंगापुर ओपन में किसी भारतीय पुरुष युगल जोड़ी का पहला खिताब भी था।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इस बीच सबसे दिलचस्प बात यह थी कि सिंगापुर ओपन से पहले सात्विक-चिराग ने अपना पिछला खिताब साल 2024 में थाईलैंड ओपन में जीता था। इसके बाद भारत की यह स्टार युगल जोड़ी चार बार फाइनल में जरूर पहुंची थी लेकिन हर बार उनको फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब सिंगापुर ओपन में मिली इस जीत ने उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

पहले दौर में मलेशियाई जोड़ी से भिड़ेगी भारतीय जोड़ी :-

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इस टूर्नामेंट में चौथी वरीयता प्राप्त सात्विक-चिराग की जोड़ी को पहले मैच में मलेशिया के कांग खाई शिंग और आरोन ताई से अपना मैच खेलना है। जबकि भारत की अन्य भारतीय पुरुष युगल की दूसरी जोड़ी एमआर अर्जुन और हरिहरन अम्साकरुणन का सामना मलेशिया के नूर मोहद अजरीन आयुब और तान वी कियोंग से होने वाला है। इसके अलावा इस बार यदि ये दोनों भारतीय जोड़ियां अपना-अपना मुकाबला जीत लेती हैं तो दूसरे दौर में एक दूसरे के आमने-सामने आ सकते हैं।

पीवी सिंधू के सामने होगी कठिन चुनौती :-

PV Sindhu
PV Sindhu

इसके अलावा महिला वर्ग में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु पहले दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से अपना मैच खेलने वाली हैं। इस मैच में यदि सिंधू जीतती हैं तो दूसरे दौर में उनकी टक्कर शीर्ष वरीय और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन आन से यंग से हो सकती है। इसके अलावा सिंगापुर ओपन क्वार्टर फाइनल में भी आन से यंग ने सिंधु को हराया था। जबकि लगातार नौ मुकाबलों से सिंधु इस कोरियाई खिलाड़ी को हरा नहीं पाई है।

मालविका और उन्नति की राह भी होगी कठिन :-

Malvika Bansod
image source via getty images

इसके अलावा भारत की महिला एकल खिलाड़ी मालविका बंसोड़ का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त थाई खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग से होने वाला है। जबकि भारत की युवा खिलाड़ी उन्नति हुड्डा को पहले ही दौर में जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी से अपना मैच खेलना है।

लक्ष्य, श्रीकांत और प्रणय पर भी रहेंगी नजरें :-

Lakshya Sen
Lakshya Sen

इसके अलावा पुरुष एकल वर्ग में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के अल्वी फरहान के खिलाफ करने वाले हैं। जबकि इस बार भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का पहले दौर में मुकाबला जापान के युशी तनाका से होने वाला है। इसके अलावा पहले दौर में आयुष शेट्टी चीन के वेंग होंग यांग से अपना मैच खेलेंगे। जबकि पहले दौर में एचएस प्रणय आयरलैंड के न्हात गुयेन के खिलाफ खेलने वाले हैं।

मिश्रित युगल में भारत के लिए होगी कठिन चुनौती :-

Dhruv Kapila and Tanisha Crasto
Dhruv Kapila and Tanisha Crasto

इसके अलावा अभी हाल ही में समाप्त हुए सिंगापुर ओपन में ऐतिहासिक सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो को पहले दौर में ही तीसरी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी चेन तांग जी और तोह ई वेई की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जबकि एक अन्य भारतीय जोड़ी रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे का मुकाबला चीनी ताइपे की यांग पो-ह्सुआन और हू लिंग फांग से होने वाला है।

महिला युगल में रहेगी भारत से उम्मीदें :-

Trisha Jolly and Gayatri Gopichand
Trisha Jolly and Gayatri Gopichand

इसके अलावा इस इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल में भारत की एकमात्र जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद पहले दौर में इंडोनेशिया की फेब्रियाना द्विपुजी कुसुमा और मेलिसा ट्रियास पुस्तितासारी के खिलाफ अपना मैच खेलने वाली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version