Thursday, June 11

Indonesia Open: भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का इंडोनेशिया ओपन 2026 में अभियान चोट के चलते हुए निराशाजनक तरीके से समाप्त हो गया है। वहीं यह टूर्नामेंट जकार्ता में खेला जा रहा है। वहीं अब इस सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में भारतीय युगल जोड़ी को चोट के कारण मुकाबले से हटना पड़ा है।

इस टूर्नामेंट के पहले दौर में मलेशिया के कांग खाई शिंग और आरोन ताई की जोड़ी के खिलाफ खेलते हुए भारतीय जोड़ी 6-11 से पीछे चल रही थी। इसके बाद सात्विक ने अपने दाएं कंधे में दर्द की शिकायत की और मैच रोक दिया गया। वहीं इस सत्र में यह पहला मौका ही है जब विश्व नंबर-चार भारतीय जोड़ी को चोट के कारण मुकाबला बीच में ही छोड़ना पड़ा है।

भारतीय बैडमिंटन संघ ने जारी किया बयान :-

इसके चलते हुए अब भारतीय बैडमिंटन संघ ने सात्विक की चोट की पुष्टि करते हुए कहा है कि, “सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सत्विक की चोट के कारण पॉलीट्रॉन इंडोनेशिया ओपन 2026 टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं अब यह भारतीय जोड़ी आगामी महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए रिकवरी और पुनर्वास पर अपना ध्यान देने वाली है। इसके अलावा अब हम सत्विक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और जल्द ही दोनों को कोर्ट पर वापसी करते देखने की उम्मीद करते हैं।”

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इसके अलावा इस इंडोनेशिया ओपन में सात्विक और चिराग अपनी शानदार फॉर्म के साथ उतरे थे। क्यूंकि इन दोनों ने बीते दिन रविवार को ही सिंगापुर ओपन का खिताब जीतकर लगभग दो साल से चला आ रहा अपना खिताबी सूखा भी समाप्त किया था। तब उस फाइनल मैच में उन्होंने फजार अल्फियान और मोहम्मद सोहिबुल फिकरी को एक घंटे 13 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में हराया था। जबकि इससे एक सप्ताह पहले ही यह भारतीय जोड़ी थाईलैंड ओपन के फाइनल में भी पहुंची थी।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इसके अलावा सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने के बाद सात्विक ने खिलाड़ियों के लिए फिटनेस और शरीर की देखभाल के महत्व पर जोर दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, “चोट सिर्फ मुझे नहीं लगती है, किसी भी खिलाड़ी का करियर पूरी तरह परफेक्ट नहीं होता है। इस बीच मैंने यह महसूस किया है कि आपको अपने शरीर का सम्मान करना चाहिए।” इसके आगे उन्होंने कहा कि, “मेरी खेल शैली काफी आक्रामक है, इसलिए कभी-कभी बड़े टूर्नामेंट भी छूट सकते हैं। आपको इसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होता है, बड़े टूर्नामेंटों के लिए खुद को तैयार रखना होता है और अपने शरीर को सही तरीके से संभालना पड़ता है।” इसके अलावा सात्विक ने यह भी कहा था कि, “ओलंपिक के बाद से मैं अपने शरीर को काफी अच्छी तरह मैनेज कर रहा हूं। कुछ छोटी-मोटी समस्याएं आती रहती हैं, लेकिन यह खेल का हिस्सा होती है”

भारत के लिए मिश्रित भरा रहा आज का दिन :-

इस बीच जहां सात्विक-चिराग की चोट ने भारतीय खेमे को निराश किया है तो वहीं मिश्रित युगल में रोहन कपूर और शिवानी रुथविका गड्डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे की विश्व नंबर-20 जोड़ी यांग पो-ह्सुआन और हू लिंग फांग को 21-14, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। जबकि महिला एकल में पीवी सिंधू दूसरे दौर में पहुंचने वाली भारत की एकमात्र एकल खिलाड़ी रहीं हैं।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इसके अलावा दूसरी तरफ लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा अब केवल सभी भारतीय बैडमिंटन प्रशंसकों की निगाहें सत्विक की फिटनेस पर टिकी हुई हैं। क्योंकि अगस्त में नई दिल्ली में विश्व चैंपियनशिप और उसके बाद एशियाई खेल जैसे बड़े टूर्नामेंट भी होने हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version