ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अगले साल अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी में लिहाज से पाकिस्तान का दौरा कर रही है। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की सीरीज़ खेली जा रही है, ताकि टूर्नामेंट की तैयारी की जा सके।

दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं, जो कि अगले साल अफ्रीका में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

अगर आप इंडिया में ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच को देखना चाहते हैं, तो आसानी से देख सकते हो। तो चलिए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरा और आखिरी मैच आप कैसे और कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे और मुकाबला 5:00 बजे शुरू होगा।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे मैच का फॉर्मेट?

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी टीम मुकाबला जीतेगी, वो सीरीज़ में बढ़त बना लेगी।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया आखिरी वनडे मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के होस्टिंग राइट्स भारत में किसी भी चैनल के पास नहीं हैं। टीवी पर आप इसे किसी भी स्पोर्ट्स चैनल्स पर नहीं देख सकते हैं। पाकिस्तान में इसे टेन स्पोर्ट्स एचडी पर दिखाया जाएगा।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस भारत में किसी भी ऐप या वेबसाइट पर लाइव नहीं देख सकते हैं। वहीं अगर दर्शक पाकिस्तान में इसको देखना चाहते हैं, तो वे PCB Live या टैपमेड ऐप पर देख सकते हैं।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज की स्क्वाड

पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गौरी (विकेटकीपर), रोहेल नजीर (विकेटकीपर), नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सुफयान मोकिम।

ऑस्ट्रेलिया: जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलाक, एडम ज़म्पा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version