Saturday, June 20

IND vs AFG: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए दूसरे ODI में भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने 10 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट लेकर एक खास क्लब में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इसके चलते हुए अब भारतीय क्रिकेट को एक और तेज गेंदबाज के रूप में नया सितारा मिल गया है। वहीं अब अफगानिस्तान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले पंजाब के युवा पेसर गुरनूर बरार ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है जो उनसे पहले अभी तक केवल एक भारतीय गेंदबाज ही बना पाया था।

इसके चलते हुए बीते दिन 17 जून को अफगानिस्तान टीम के खिलाफ खेले गए दूसरे ODI में गुरनूर ने अपनी 10 ओवर गेंदबाजी की और 60 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। वहीं अब अपने इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपने करियर के पहले दो ODI मैचों में लगातार तीन-तीन विकेट लेने का अनोखा कारनामा भी कर दिखाया है।

पहले 2 मैचों में चटकाए कुल 6 विकेट :-

पंजाब के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अफगानिस्तान टीम की पारी के आठवें ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर अपना पहला विकेट हासिल किया था। इसके बाद फिर उन्होंने अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी को बोल्ड आउट किया था। इसके बाद फिर उन्होंने 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सलीम सफी को आउट करके अपने तीसरा विकेट हासिल किया था।

Gurnoor Brar
Gurnoor Brar

इसके अलावा इससे पहले भी उन्होंने 13 जून 2026 को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ ही ODI क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब उन्होंने अपने पहले मैच में ही केवल 4.5 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा अब उन्होंने अपने दूसरे वनडे मैच भी तीन विकेट लेने के साथ अब रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। इसके चलते हुए अब वह भारत के सिर्फ ऐसे दूसरे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने पहले दो ODI मैचों में कम से कम तीन-तीन विकेट हासिल किए हैं।

Gurnoor Brar
Gurnoor Brar

इसके अलावा उनसे पहले यह खास उपलब्धि लेग स्पिनर पीयूष चावला ने हासिल की थी। तब उन्होंने साल 2007 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने पहले ODI में 3 विकेट लिए थे। इसके बाद फिर दूसरे वनडे मैच में भी उन्होंने आयरलैंड टीम के खिलाफ खेलते हुए तीन बल्लेबाजों को आउट किया था। इसके अलावा वनडे डेब्यू पर भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड प्रसिद्ध कृष्णा के नाम दर्ज है। क्यूंकि तब उन्होंने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले ODI में 54 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसके बाद वह अपने दूसरे मैच में केवल 2 ही विकेट हासिल कर पाए थे।

प्रिंस यादव ने किया खास अंदाज में डेब्यू :-

Prince Yadav
Prince Yadav

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से अभी तक केवल 21 गेंदबाज अपने डेब्यू पर तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। लेकिन अपने पहले दो मुकाबलों में लगातार ऐसा करने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब गुरनूर बरार का नाम भी दर्ज हो गया है। इस मैच में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भी भारत के लिए ODI डेब्यू किया था। वहीं भारत के इस युवा तेज गेंदबाज इस मैच में 7.3 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version