Saturday, June 20

Messi India Tour: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कोलकाता दौरे पर हुए हंगामे को लेकर अब नया खुलासा हुआ है। क्यूंकि पिछले छह महीने पहले अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने कोलकाता का दौरा किया था। लेकिन अब उनके कोलकाता दौरे के दौरान साल्टलेक स्टेडियम में मची भगदड़ और अराजकता को लेकर अब एक नया और सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

मेस्सी के मुख्य सलाहकार ने लगाए पूर्व खेल मंत्री पर आरोप :-

इस बीच अब मेस्सी के साथ भारत आए उनके एक मुख्य सलाहकार ने बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट को ईमेल भेजकर इस पूरे घटनाक्रम के लिए बंगाल के तत्कालीन खेल मंत्री अरूप विश्वास को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं अब इस रिपोर्ट के अनुसार ईमेल में आरोप लगाया गया है कि मंत्री अरूप विश्वास ने कार्यक्रम के तय शेड्यूल से बाहर जाकर कई अनधिकृत कदम उठाए थे।

Lionel Messi
Lionel Messi

क्यूंकि उस समय उन्होंने न केवल मेस्सी के कंधे और कमर को छुआ था बल्कि बिना अनुमति के अपने करीबी लोगों को मैदान पर ले आए और तस्वीरें खिंचवाईं थी। इसके चलते हुए तब इस वीवीआईपी हंगामे और अव्यवस्था से नाराज होकर मेस्सी और उनकी टीम निर्धारित समय से पहले ही स्टेडियम छोड़कर चली गई थी। वहीं अब उनकी इस ईमेल ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शतद्रु दत्ता को पूरी तरह निर्दोष बताया है। क्यूंकि वह इस मामले में एक महीने से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रहे थे।

पूर्व खेलमंत्री अरूप विश्वास की बढ़ीं मुश्किलें :-

इसके चलते हुए अब पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। क्यूंकि अब कोलकाता पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए तीसरा समन जारी किया है। लेकिन वह अपनी बिमारी का हवाला देकर अभी तक लापता चल रहे हैं।

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके अलावा दूसरी तरफ कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अरूप विश्वास को 17 अगस्त तक दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है, क्यूंकि उनको शतद्रु दत्ता ने खंडपीठ में चुनौती दी है। वहीं इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि इस पूरी घटना से राज्य सरकार को भारी फजीहत झेलनी पड़ी थी। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेस्सी से माफी भी मांगी थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version