Tuesday, June 16

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून (भारतीय समयानुसार 12 जून) से हो चुका है। इस टूर्नामेंट में अब तक कई बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे, जबकि कई चौंकाने वाले परिणाम भी सामने आए। साथ ही फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे उम्रदराज कोच का रिकॉर्ड चार दिन में तीन बार टूटा।

कुराकाओ के कोच डिक एडवोकाट रविवार को जर्मनी के खिलाफ वर्ल्ड कप 2026 अभियान के अपने पहले मैच में शामिल होते ही फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे उम्रदराज कोच बन गए। इसी कड़ी में यहाँ हम आपको फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे उम्रदराज कोच की टॉप 5 की लिस्ट देने जा रहे हैं।

ये हैं फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे उम्रदराज कोच

1. डिक एडवोकाट (कुराकाओ) – 78 वर्ष 8 महीने 18 दिन

World Cup 2026: Dick Advocaat returns as Curacao coach after Fred Rutten exit - BBC Sport
World Cup 2026: Dick Advocaat returns as Curacao coach after Fred Rutten exit – BBC Sport

कुराकाओ के हेड कोच डिक एडवोकाट रविवार (15 जून) को जर्मनी के खिलाफ वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले मैच में इतिहास के सबसे उम्रदराज कोच बन गए। एडवोकाट ने 78 वर्ष 8 महीने 18 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

बता दें कि, 2024 में एडवोकाट को कुराकाओ का कोच नियुक्त किया गया था। उनके मार्गदर्शन में उनकी टीम ने नवंबर 2025 में आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया था। हालांकि, एडवोकाट ने फरवरी में अपनी बेटी की स्वास्थ्य समस्या के चलते पद छोड़ दिया था।

उनकी अनुपस्थिति में असिस्टेंट कोच फ्रेड रुटेन ने कमान संभाली थी, लेकिन एडवोकाट की बेटी की सेहत में सुधार होने पर खिलाड़ी उनकी वापसी की मांग करने लगे। इतना ही नहीं, टीम के एक स्पांसर ने तो रुटेन के हेड कोच होने पर फंडिंग रोकने की धमकी तक दे दी थी। इसी के चलते एडवोकाट मई 2026 में एक बार फिर टीम में वापस लौट आए।

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026 हेड कोच लिस्ट: सभी 48 टीमों के मुख्य कोचों की पूरी सूची

2. मिरोस्लाव कौबेक (चेकिया) – 74 वर्ष 9 महीने 10 दिन

फीफा विश्व कप 2026: चेक गणराज्य के कोच कौबेक का कहना है कि दक्षिण कोरिया से  हार के बाद बेहतर टीम ने जीत हासिल की - स्पोर्टस्टार

चेकिया के मैनेजर मिरोस्लाव कौबेक ने वर्ल्ड कप 2026 में साउथ कोरिया के खिलाफ ओपनिंग डे पर खेले गए मैच में 74 वर्ष 9 महीने 10 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन कुछ दिनों बाद एडवोकाट ने उन्हें इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

कौबेक को 19 दिसंबर 2025 को चेकिया के मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने मार्च 2026 में वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन यूरोपियन प्ले-ऑफ राउंड में आयरलैंड और डेनमार्क के खिलाफ दोनों मैच पेनल्टी शूटआउट में जीत दिलाकर अपनी टीम को वर्ल्ड कप 2026 लिए क्वालीफाई कराया था, जो 2006 के बाद उनकी इस टूर्नामेंट पहली उपस्थिति थी।

3. ह्यूगो ब्रूस (दक्षिण अफ्रीका) – 74 वर्ष 2 महीने 1 दिन

दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच ह्यूगो ब्रूस ने 2026 में मेक्सिको के खिलाफ ओपनिंग मैच में उतरते ही ओटो रेहेगल का 16 सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वह  फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे उम्रदराज कोच बन गए थे, लेकिन उनका यह रिकॉर्ड कुछ ही घंटे बाद मिरोस्लाव कौबेक ने तोड़ दिया था।

ब्रूस को 5 मई 2021 को दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 2023 अफ्रीका कप ऑफ नेशंस में तीसरा स्थान दिलाया। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कराने में सफल अभियान चलाया। इसके तुरंत बाद, उन्होंने घोषणा की कि वह इस टूर्नामेंट के बाद कोचिंग से संन्यास ले लेंगे।

4. ओटो रेहागेल (ग्रीस) – 71 वर्ष 10 महीने 13 दिन

Otto Rehhagel, head coach of the Greece national football team, gestures during the DFB Live at the Steigenberger Airport hotel on May 7, 2010 in...
Otto Rehhagel

फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले ओटो रेहागेल इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे उम्रदराज कोच थे। उन्होंने 2010 के वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबले में 71 वर्ष 10 महीने 13 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

रेहागेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2001 से 2010 तक ग्रीस फुटबॉल टीम के हेड कोच की भूमिका निभाई। इस बीच उनकी टीम ने अप्रत्याशित रूप से यूरो 2004 जीता और 2010 फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया, जो वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी मात्र दूसरी उपस्थिति थी।

5. ऑस्कर तबरेज़ (उरुग्वे) – 71 वर्ष 4 महीने 5 दिन

NIZHNY NOVGOROD, RUSSIA - JULY 06:  Oscar Tabarez, Head coach of Uruguay looks on during the 2018 FIFA World Cup Russia Quarter Final match between Uruguay and France at Nizhny Novgorod Stadium on July 6, 2018 in Nizhny Novgorod, Russia.  (Photo by Julian Finney/Getty Images)
Oscar Tabarez, Head coach of Uruguay looks on during the 2018 FIFA World Cup Russia Quarter Final match between Uruguay and France (Photo by Julian Finney/Getty Images)

उरुग्वे के ऑस्कर तबरेज़ ने वर्ल्ड कप 2018 में 71 वर्ष 4 महीने 5 दिन की उम्र में फ्रांस के खिलाफ अपनी टीम की कोचिंग दी थी, जिसके बाद वह रेहागेल के बाद दूसरे सबसे उम्रदराज कोच बन गए थे। हालाँकि, अब वह इस में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

तबरेज़ 1988 से 1990 तक उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम के हेड कोच रहे और 2006 में दूसरी बार इस पद पर वापसी की। उनके कार्यकाल में उरुग्वे ने चार वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था, जिसमें दो बार राउंड ऑफ 16, एक बार क्वार्टर फाइनल और एक बार सेमीफाइनल तक का भी सफर तय किया।

नवंबर 2019 में तबरेज़ ने उरुग्वे के साथ 200 मैच भी पूरे किए। 2012 में फुटबॉल में उनके योगदान के लिए, तबरेज़ को फीफा ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया, जो फीफा द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

FIFA World Cup 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version