Saturday, June 13

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून (भारतीय समयानुसार 12 जून) को चुका है और इस बार टूर्नामेंट पहले से कहीं बड़ा नजर आ रहा है। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 हेड कोच लिस्ट पर नजर डालें तो कई बड़े और अनुभवी नाम इस बार अपनी टीमों को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के मिशन के साथ मैदान में उतरे हैं।

इस बार फीफा विश्व कप 2026 में कई बड़े और अनुभवी कोच नजर आएंगे, जबकि 34 हेड कोच ऐसे हैं जो पहली बार वर्ल्ड कप में अपनी टीम की कमान संभाल रहे हैं। वहीं कार्लो एंसेलोटी, थॉमस टुखेल और मौरिसियो पोचेटिनो जैसे चर्चित नाम भी इस मंच पर खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 हेड कोच लिस्ट (FIFA World Cup 2026 Head Coaches List)

क्र.सं. टीम (Country) हेड कोच (Head Coach)/ मैनेजर (Manager)
1 मेक्सिको जेवियर एग्विरे (Javier Aguirre)
2 साउथ कोरिया होंग म्युंग बो (Hong Myung-bo)
3 चेकिया मिरोस्लाव कौबेक (Miroslav Koubek)
4 साउथ अफ्रीका ह्यूगो ब्रूस (Hugo Broos)
5 बोस्निया और हर्जेगोविना सर्जेज बार्बारेज़ (Sergej Barbarez)
6 कतर जुलेन लोपेटेगी (Julen Lopetegui)
7 स्विट्जरलैंड मुरात याकिन (Murat Yakin)
8 कनाडा जेसी मार्श (Jesse Marsch)
9 ब्राजील कार्लो एंसेलोटी (Carlo Ancelotti)
10 मोरक्को मोहम्मद औहाबी (Mohamed Ouahabi)
11 स्कॉटलैंड स्टीव क्लार्क (Steve Clarke)
12 हैती सेबास्टियन मिग्ने (Sebastien Migne)
13 अमेरिका मौरिसियो पोचेटिनो (Mauricio Pochettino)
14 तुर्किये विन्सेन्जो मोंटेला (Vincenzo Montella)
15 ऑस्ट्रेलिया टोनी पोपोविच (Tony Popovic)
16 पराग्वे गुस्तावो अल्फारो (Gustavo Alfaro)
17 जर्मनी जूलियन नागेल्समैन (Julian Nagelsmann)
18 कुराकाओ डिक एडवोकेट (Dick Advocaat)
19 इक्वाडोर सेबास्टियन बेक्कासेसे (Sebastián Beccacece)
20 आइवरी कोस्ट एमर्से फे (Emerse Faé)
21 नीदरलैंड्स रोनाल्ड कोएमन (Ronald Koeman)
22 जापान हाजीमे मोरियासु (Hajime Moriyasu)
23 स्वीडन ग्राहम पॉटर (Graham Potter)
24 ट्यूनीशिया सबरी लामूशी (Sabri Lamouchi)
25 बेल्जियम रूडी गार्सिया (Rudi Garcia)
26 मिस्र (Egypt) होसाम हसन (Hossam Hassan)
27 ईरान अमीर घालेनोई (Amir Ghalenoei)
28 न्यूजीलैंड डैरेन बेज़ली (Darren Bazeley)
29 स्पेन लुइस डे ला फुएंते (Luis De La Fuente)
30 केप वर्डे बुबिस्ता (Bubista)
31 उरुग्वे मार्सेलो बिएल्सा (Marcelo Bielia)
32 सऊदी अरब जॉर्जियोस डोनिस (Georgios Donis)
33 फ्रांस डिडिएर डेशॉं (Didier Deschamps)
34 नॉर्वे स्टाले सोलबाकेन (Stale Solbakken)
35 सेनेगल पापे थियाव (Pape Thiaw)
36 इराक ग्राहम अर्नोल्ड (Graham Arnold)
37 अर्जेंटीना लियोनेल स्कालोनी (Lionel Scaloni)
38 अल्जीरिया व्लादिमीर पेटकोविच (Vladimir Petkovic)
39 ऑस्ट्रिया राल्फ रांगनिक (Ralf Rangnick)
40 जॉर्डन जमाल सेलामी (Jamal Sellami)
41 पुर्तगाल रॉबर्टो मार्टिनेज (Roberto Martinez)
42 कोलंबिया नेस्टर लोरेन्जो (Nestor Lorenzo)
43 डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो सेबास्टियन डेसाब्रे (Sebastien Desabre)
44 उज्बेकिस्तान फाबियो कैनावारो (Fabio Cannavaro)
45 इंग्लैंड थॉमस टुखेल (Thomas Tuchel)
46 क्रोएशिया ज़्लातको डालिच (Zlatko Dalic)
47 पनामा थॉमस क्रिस्टियनसेन (Thomas Christiansen)
48 घाना कार्लोस क्वेइरोज़ (Carlos Queiroz)

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे सभी मुकाबले

इन कोचों पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें

फीफा विश्व कप 2026 में कई ऐसे कोच मौजूद हैं जिन्होंने क्लब फुटबॉल में बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन अब उनके सामने राष्ट्रीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने की चुनौती है। ब्राजील के साथ कार्लो एंसेलोटी, इंग्लैंड के साथ थॉमस टुखेल और अमेरिका के साथ मौरिसियो पोचेटिनो पर खास नजर रहने वाली है।

दूसरी तरफ अर्जेंटीना के लियोनेल स्कालोनी, फ्रांस के डिडिएर डेशॉं और उरुग्वे के मार्सेलो बिएल्सा जैसे अनुभवी कोच अपनी टीमों को ट्रॉफी की दौड़ में आगे ले जाने की कोशिश करेंगे। 48 टीमों के इस बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ कोचों की रणनीति भी नतीजों में अहम भूमिका निभाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं?

उत्तर: फीफा वर्ल्ड कप 2026 इतिहास का पहला ऐसा वर्ल्ड कप है जिसमें 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले 1998 से 2022 तक वर्ल्ड कप में 32 टीमें खेलती थीं। टीमों की संख्या बढ़ने से अधिक देशों को टूर्नामेंट में जगह मिली है और प्रतियोगिता पहले से ज्यादा बड़ी हो गई है।

प्रश्न 2: FIFA विश्व कप 2026 की मेजबानी कौन कर रहा है?

उत्तर: FIFA विश्व कप 2026 की संयुक्त मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं। यह पहली बार है जब तीन देश मिलकर वर्ल्ड कप का आयोजन कर रहे हैं। टूर्नामेंट के मुकाबले तीनों देशों के कई बड़े शहरों और आधुनिक स्टेडियमों में खेले जा रहे हैं।

प्रश्न 3: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे चर्चित हेड कोच कौन हैं?

उत्तर: इस टूर्नामेंट में कार्लो एंसेलोटी, थॉमस टुखेल, मौरिसियो पोचेटिनो, डिडिएर डेशॉं, लियोनेल स्कालोनी और मार्सेलो बिएल्सा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन कोचों ने क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में शानदार सफलता हासिल की है, इसलिए फुटबॉल प्रशंसकों की नजर इन पर बनी रहेगी।

प्रश्न 4: फीफा विश्व कप 2026 में कितने कोच पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे हैं?

उत्तर: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 34 हेड कोच ऐसे हैं जो पहली बार अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए वर्ल्ड कप में नजर आ रहे हैं। वहीं कई अनुभवी कोच पहले भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा रह चुके हैं और उनके पास बड़े मुकाबलों का काफी अनुभव मौजूद है।

प्रश्न 5: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना और ब्राजील के हेड कोच कौन हैं?

उत्तर: मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना की कमान लियोनेल स्कालोनी के हाथों में है, जबकि ब्राजील की टीम को कार्लो एंसेलोटी कोचिंग दे रहे हैं। दोनों कोचों से अपने-अपने देशों को खिताब दिलाने की बड़ी उम्मीदें हैं और उनके फैसले टूर्नामेंट में अहम साबित हो सकते हैं।

FIFA World Cup 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version