फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील और मोरक्को के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, लेकिन मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा विनीसियस जूनियर के नाम दर्ज हुए एक अनोखे रिकॉर्ड की हो रही है। ब्राजील के स्टार फॉरवर्ड ने मुकाबले में शानदार गोल दागकर टीम को बराबरी दिलाई, हालांकि इसके बावजूद सेलेकाओ जीत हासिल नहीं कर सकी।

न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मोरक्को ने पहले बढ़त बनाई थी। ब्राहिम डियाज की बेहतरीन थ्रू बॉल पर इस्माइल सैबारी ने गोल करके अफ्रीकी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि, शुरुआती दबाव झेलने के बाद ब्राजील ने मैच में शानदार वापसी की और 32वें मिनट में विनीसियस जूनियर ने शानदार गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया।

इसके बाद दोनों टीमों के पास मैच जीतने के मौके आए, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी। अंततः दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

विनीसियस जूनियर के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

इस मुकाबले के बाद विनीसियस जूनियर के नाम एक दिलचस्प रिकॉर्ड दर्ज हो गया। यह पहली बार हुआ जब विनीसियस के गोल करने के बावजूद ब्राजील की टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।

इससे पहले उन्होंने ब्राजील के लिए 8 मुकाबलों में गोल किया था और उन सभी मुकाबलों में उनकी टीम को जीत मिली थी। यानी उनके गोल के साथ ब्राजील की जीत का सिलसिला मोरक्को के खिलाफ जाकर टूटा।

यह आंकड़ा इस बात को भी दिखाता है कि पिछले कुछ सालों में विनीसियस जूनियर का गोल करना लगभग ब्राजील की जीत की गारंटी साबित होता रहा है। हालांकि, इस बार मोरक्को ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उस रिकॉर्ड को आगे बढ़ने नहीं दिया।

प्लेयर ऑफ द मैच भी बने विनीसियस

भले ही ब्राजील इस मैच में जीत में नहीं हासिल कर सका, लेकिन विनीसियस जूनियर के प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने शानदार गोल किया और पूरे मुकाबले के दौरान मोरक्को की डिफेंस लाइन के लिए सबसे बड़ा खतरा बने रहे।

इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। हालांकि, ब्राजील और उसके फैंस के लिए यह अवार्ड शायद जीत की कमी पूरी नहीं कर सके, क्योंकि यह टीम टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में पूरे तीन अंक हासिल करने में नाकाम रही।

FIFA World Cup 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version