Thursday, June 11

Singapore Open: सिंगापुर ओपन सुपर 750 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने शानदार वापसी करते हुए विश्व नंबर-पांच जोनाथन क्रिस्टी को 10-21, 21-12, 21-18 से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली है। इसके चलते हुए भारतीय खिलाड़ी प्रणय की यह पिछले पांच वर्षों में क्रिस्टी के खिलाफ पहली जीत भी रही है। क्यूंकि इससे पहले उन्होंने इस इंडोनेशियाई खिलाड़ी को आखिरी बार साल 2021 में इंडोनेशिया ओपन में हराया था।

एचएस प्रणय ने पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी :-

इस मैच में खेलते हुए प्रणय के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। क्यूंकि इस मैच के पहले गेम में क्रिस्टी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए इंटरवल तक 11-5 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद उन्होंने आसानी से 21-10 से यह गेम अपने नाम कर लिया।

HS Prannoy
image source via getty images

इसके बाद फिर दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी की। इस गेम में प्रणय ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई और इंटरवल तक 11-7 से आगे रहे थे। इसके बाद प्रणय ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया और 21-12 से गेम जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया था।

निर्णायक गेम में प्रणय ने दिखाया दम :-

इसके बाद फिर तीसरा और निर्णायक गेम काफी रोमांचक रहा था। इस गेम की शुरुआत में क्रिस्टी 6-3 से आगे चल रहे थे। लेकिन इसके बाद प्रणय ने लगातार अंक जुटाते हुए 13-11 की बढ़त बना ली। इसके बाद फिर इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। इसके बाद एक समय क्रिस्टी 18-16 से आगे चल रहे थे।

HS Prannoy
HS Prannoy

इसके बाद फिर भारतीय स्टार ने दबाव में शानदार संयम दिखाते हुए लगातार पांच अंक जीतकर इस मैच को ही जीतकर अपने नाम कर लिया था। इसके चलते हुए अब दूसरे दौर में प्रणय का सामना सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू से होने वाला है।

ध्रुव-तनिषा की जोड़ी भी दूसरे दौर में :-

Dhruv Kapila and Tanisha Crasto
Dhruv Kapila and Tanisha Crasto

इसके अलावा भारतीय मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो ने भी इस टूर्नामेंट के पहले दौर में शानदार खेल दिखाया है। इसके चलते हुए उन्होंने अपना पहला मैच जीतने के चलते दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। अपने पहले मैच में भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के वोंग तिएन सी और लिम चियू सिएन को 21-14, 20-22, 21-13 से हराया है।

किदांबी श्रीकांत और मालविका बंसोड़ हुए बाहर :-

Kidambi Srikanth
image source via getty images

इसके अलावा भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और मालविका बंसोड़ को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है। अपने पहले दौर के मैच में श्रीकांत को लोह कीन यू के खिलाफ खेलते हुए 20-22, 21-19, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि महिला वर्ग में मालविका बंसोड़ को अपने पहले दौर में चीनी ताइपे की लिन ह्सियांग टी के खिलाफ खेलते हुए 21-11, 19-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version