WFI: भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ को नोटिस जारी किया है। क्यूंकि अभी हाल ही में डब्ल्यूएफआई ने विनेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके अलावा उनको जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित किया था। इसके बाद अब विनेश ने इस नोटिस को चुनौती दी थी जिस पर हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई है।

विनेश को क्यों भेजा था कारण बताओ नोटिस :-

भारतीय कुश्ती महासंघ ने अभी हाल ही में अनुशासनहीनता और डोपिंग विरोधी नियमों के उल्लंघन के आरोपों के चलते हुए विनेश को नोटिस भेजा था। इसके अलावा उनको जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अयोग्य भी घोषित कर दिया गया था। क्यूंकि विनेश ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू के डोपिंग रोधी नियम के तहत संन्यास से वापसी के बाद जरूरी छह महीने का नोटिस पीरियड नहीं दिया है।

Vinesh Phogat
Vinesh Phogat

इसके अलावा यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया था कि यदि विनेश दोबारा कुश्ती में वापसी करना चाहती हैं, तो उनको आईटीए या इंटरनेशनल फेडरेशन को कम से कम छह महीने पहले सूचना देनी होगी। इसके अलावा इस दौरान एंटी-डोपिंग टेस्टिंग के लिए भी उपलब्ध रहना होगा। इस बीच अपने 15 पन्नों के नोटिस में डब्ल्यूएफआई ने यह भी आरोप लगाया था कि विनेश के आचरण ने राष्ट्रीय स्तर पर उनको शर्मिंदा किया है।

Vinesh Phogat
image source via getty images

इसके चलते हुए अब भारतीय कुश्ती की छवि को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इसके चलते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ ने यह भी विशेष रूप से उल्लेख किया था कि विनेश इस वर्ष 26 जून तक किसी भी घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं। इसमें गोंडा में 10 से 12 मई तक होने वाला राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट भी शामिल था।

नोटिस को विनेश ने दी थी चुनौती :-

Vinesh Phogat
image source via getty images

इसके बाद भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश डब्ल्यूएफआई के इस फैसले से खुश नहीं थीं और उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करने और आने वाले खेलों के लिए होने वाले ट्रायल में उनका नाम शामिल नहीं करने को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद अब विनेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने फौरी राहत देने से इनकार कर दिया है और छह जुलाई को अगली सुनवाई करने का फैसला किया।

दूसरे पक्ष को सुनकर ही अपना फैसला देगी अदालत :-

इसके चलते हुए अब न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने महासंघ को निर्देश दिया है कि कारण बताओ नोटिस को छह जुलाई तक तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचाए और उनके समक्ष फैसला रखें। इसके अलावा हाई कोर्ट ने अयोग्यता को लेकर विनेश की याचिका पर डब्ल्यूएफआई और केंद्र को नोटिस दिए हैं और कहा कि इस मामले में प्रतिस्पर्धी हितों के बीच संतुलन बनाये रखना जरूरी है।

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट को नाडा ने जारी किया नोटिस, 14 दिनों के भीतर इस मामले में मांगा जवाब
image source via getty images

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश की तरफ से सीनियर अधिवक्ता ने कहा है कि उनको 30 और 31 मई को होने वाले एशियाई खेलों के ट्रायल में भाग लेने दिया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मातृत्व अवकाश पर गई महिला एथलीटों की रैंकिंग और दर्जे को सुरक्षित रखा जाता है, वहीं डब्ल्यूएफआई की नवीनतम नीति ने उन्हें इससे बाहर रखा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version