French Open 2026: भारतीय टेनिस खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी और उनके ब्राजीली जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर का फ्रेंच ओपन 2026 में हारकर पुरुष युगल अभियान अब क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में एन श्रीराम बालाजी और उनके जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर को दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी हैरी हेलियोवारा-हेनरी पैटन ने सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हरा दिया है।

बालाजी और डेमोलिनर हुए फ्रेंच ओपन से बाहर :-

N. Sriram Balaji
N. Sriram Balaji

भारतीय टेनिस खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी और उनके ब्राजीली जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर का फ्रेंच ओपन 2026 में हारकर पुरुष युगल अभियान अब क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया है। क्यूंकि इस क्वार्टर फाइनल मैच में इन दोनों को दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी हैरी हेलियोवारा और हेनरी पैटन के खिलाफ सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा है।

बालाजी-डेमोलिनर को क्वार्टर फाइनल में मिली हार :-

बालाजी-डेमोलिनर का यह क्वार्टर फाइनल मैच कोर्ट सिमोन-मैथ्यू पर खेला गया था। इस मैच में इंडो-ब्राजीली जोड़ी बालाजी-डेमोलिनर को 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं उनका यह मैच एक घंटे 17 मिनट तक चला था। इसके अलावा दूसरी वरीयता प्राप्त हेलियोवारा और पैटन ने इस पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा था। वहीं अब इस मैच में जीत के साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

फ्रेंच ओपन में शानदार रहा है बालाजी का अभियान :-

N. Sriram Balaji
N. Sriram Balaji

इस मैच में हार के बाद भी बालाजी और डेमोलिनर के लिए यह टूर्नामेंट काफी यादगार रहा है। क्यूंकि इस बार इन दोनों की जोड़ी ने तीसरे दौर में छठी वरीयता प्राप्त जर्मन जोड़ी केविन क्राविट्ज़ और टिम पुट्ज़ को 7-5, 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके अलावा अब बालाजी के करियर में यह ग्रैंड स्लैम स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक माना जा रहा है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना उनके लिए डबल्स सर्किट में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी माना जा रहा है।

जूनियर वर्ग में ऐसा रहा है भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन :-

इसके अलावा जूनियर वर्ग में भारतीय खिलाड़ी अर्नव पापरकर का लड़कों के एकल वर्ग में सफर तीसरे दौर में हार के साथ अब समाप्त हो गया है। जबकि माया राजेश्वरन रेवती लड़कियों के एकल वर्ग के दूसरे दौर में ही हारकर बाहर हो गई थीं। इसके अलावा भी इस टूर्नामेंट में पापरकर की चुनौती अभी लड़कों के युगल वर्ग में जारी है। क्यूंकि वह अपने थाई जोड़ीदार कुनानन पंतारातोर्न के साथ शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी लुइस गुटो मिगुएल (ब्राजील) और जिगा सेस्को (स्लोवेनिया) का सामना करने वाले हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version