French Open 2026: इटली के खिलाड़ी मैटेओ अर्नाल्डी ने फ्रेंच ओपन 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा इटली के खिलाड़ी अर्नाल्डी पहली बार ही किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। अपनी हिप इंजरी के कारण मैटेओ बेरेटिनी को इस क्वार्टर फाइनल मैच को बीच में ही छोड़ना पड़ा है। इसके चलते हुए बाद में अर्नाल्डी को नाच का विजेता घोषित कर दिया गया।

अर्नाल्डी ने बनाई सेमीफाइनल में जगह :-

इस क्वार्टर फाइनल मैच में एक समय अर्नाल्डी 7-5, 5-2 से आगे चल रहे थे। इसके बाद मैच के दूसरे सेट में बेरेटिनी की चोट गंभीर हो गई और उन्हें मुकाबले को बीच में ही छोड़ना पड़ा। इसके चलते हुए अर्नाल्डी अब अपने करियर में पहली बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। क्यूंकि इस आधुनिक युग में विपक्षी खिलाड़ी के रिटायर होने के कारण क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने वाले अर्नाल्डी केवल दूसरे ही खिलाड़ी बने हैं।

Matteo Arnaldi
Matteo Arnaldi

इसके अलावा इस मैच की शुरुआत बेरेटिनी ने काफी शानदार अंदाज में की थी। क्यूंकि इस मैच में उन्होंने शुरुआती तीन गेम में दो बार सर्विस ब्रेक करते हुए 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। तब ऐसा लग रहा था कि बेरेटिनी ने इस मैच पर पूरी तरह अपना नियंत्रण बनाया हुआ है। इसके बावजूद भी इस मैच में इटली के खिलाड़ी अर्नाल्डी ने अपना धैर्य नहीं खोया और धीरे-धीरे मुकाबले में वापसी कर ली। इसके अलावा इस मैच के पहले सेट में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबी और कड़ी टक्कर देखने को मिली थी।

इसके अलावा 76 मिनट तक चले इस सेट में दोनों के बीच कई रोमांचक रैलियां भी खेली गई थी। क्यूंकि एक समय बेरेटिनी ने एक गेम में पांच ब्रेक प्वाइंट बचाए थे। लेकिन सेट के अंतिम गेम में वह अपनी सर्विस नहीं बचा सके और अर्नाल्डी ने 7-5 से पहले सेट को अपने नाम कर लिया था। इस मच में पहला सेट हारने के बाद बेरेटिनी की परेशानी बढ़ने लगी थी। क्यूंकि मैच के दूसरे सेट में 2-1 से पीछे होने पर उन्होंने मेडिकल टाइमआउट लिया था।

Matteo Arnaldi
Matteo Arnaldi

इसके बाद कुछ देर इलाज के बाद वह कोर्ट पर लौटे और खेलने की कोशिश की। लेकिन दर्द लगातार बढ़ता चला गया था। इसके बाद आखिरकार उन्होंने मुकाबला छोड़ने का फैसला किया। वहीं इस मैच के बाद बेरेटिनी ने बताया कि उन्हें पहले सेट के दौरान ही हिप में परेशानी महसूस होने लगी थी। इसके बावजूद भी उन्होंने दर्द को नजरअंदाज करते हुए खेल जारी रखने की कोशिश की थी। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा और उन्हें ज्यादा सर्विस तथा फोरहैंड शॉट लगाने पड़े थे। इससे उनका दर्द बढ़ता बढ़ता चला गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उस स्थिति में खेलना बेहद मुश्किल हो गया था।

इसके अलावा अब इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अर्नाल्डी का सामना अपने ही देश के खिलाड़ी फ्लेवियो कोबोली से होने वाला है। इसके अलावा कोबोली ने अपने क्वार्टर फाइनल में फेलिक्स ऑगर को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इसके अलावा कोबोली और अर्नाल्डी के बीच अब तक एटीपी टूर पर दो मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान दोनों ने एक-एक मैच जीता है। तभी तो अब ऐसे में सेमीफाइनल में इटली के दोनों युवा खिलाड़ियों के बीच एक कड़ा मैच देखने को मिल सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version