Thursday, June 11

French Open 2026: जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव युवा खिलाड़ी राफेल जोडर पर 7-6 (3) 6-1 6-3 से शानदार जीत दर्ज करते हुए फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। इसके अलावा पिछले साल इस टूर्नामेंट के फाइनल में ज्वेरेव को कोर्ट फिलिप-चैट्रियर पर पहले सेट में 19 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन उस समय ज्वेरेव बिल्कुल भी विचलित नहीं हुए थे।

फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे ज्वेरेव :-

जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव युवा खिलाड़ी राफेल जोडर पर 7-6 (3) 6-1 6-3 से शानदार जीत दर्ज करते हुए फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इसके अलावा अब वह छह साल में पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। लेकिन इस बार मैच में ज्वेरेव को कड़ी टक्कर मिली थी। इसके बावजूद भी उन्होंने 2-5 से पिछड़ने के बाद मैच में शानदार वापसी करते हुए दो घंटे 17 मिनट में जीत हासिल कर ली थी।

Alexander Zverev
Alexander Zverev

इस टूर्नामेंट के क्वार्टर-फाइनल मैच में पहुंचने और इस सीजन में क्ले कोर्ट पर 19 जीत के साथ सबसे आगे रहने के बावजूद वह अपना पहला सेट जीतने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई दिए थे। क्यूंकि उन्होंने सर्व तोड़कर 5-2 की बढ़त बना ली थी। लेकिन इस मैच में ज्वेरेव की काबिलियत काम आई और जर्मन खिलाड़ी ने अगले छह में से पांच गेम जीतकर मैच को टाई-ब्रेक तक पहुंचा दिया था। इसके बाद फिर वह तेजी के साथ 3-3 की बराबरी पर पहुंचे और फिर लगातार चार प्वाइंट्स जीतकर सेट अपने नाम कर लिया।

Alexander Zverev
Alexander Zverev

इसके बाद इस मैच में वह पूरी तरह से हावी हो गए। क्यूंकि अपनी पहली सर्व पर 71 प्रतिशत प्वाइंट्स जीतकर और जोरदार फोरहैंड लगाते हुए उन्होंने दूसरे सेट में 1-1 की बराबरी से लगातार सात गेम जीते और दो सेट की बढ़त के साथ मैच पर अपनी पकड़ काफी मजबूत बना ली। इसके अलावा इस साल उन्होंने फ्रेंच ओपन मैचों में केवल एक ही सेट गंवाया है। इसके अलावा अब जब इस टूर्नामेंट से जैनिक सिनर और नोवाक जोकोविच जैसे दिग्गज बाहर हो चुके हैं तो ज्वेरेव खुद को अपने पहले ग्रैंड स्लैम का प्रबल दावेदार मान सकते हैं। वहीं अब इस टूर्नामेंट में उनका अगला मैच याकूब मेन्सिक से होने वाला है।

Alexander Zverev
Alexander Zverev

इस मैच को जीतने के बाद ज्वेरेव ने कहा की, “मेरे लिए यह काफी मुश्किल था। पहले सेट में वह लय में थे। मैं बहुत पीछे था और बहुत ज्यादा डिफेंसिव खेल रहा था। गेंद उतनी ऊंची नहीं उछल रही थी, इसलिए मुझे थोड़ा ज्यादा सीधा खेलना पड़ा। मैं आगे बढ़ना चाहता हूं। मैं टूर्नामेंट में बने रहना चाहता हूं। मैं उन मुकाबलों को जीतना चाहता हूं, जिन्हें मैं (पहले) नहीं जीत पाया था। यही मेरा लक्ष्य है। मुझे लगता है कि आज एक बहुत ही अच्छे खिलाड़ी के खिलाफ मेरा बहुत कड़ा इम्तिहान था। मैं इसमें कामयाब रहा, मैं जीत गया। मैं सेमीफाइनल में पहुंचकर खुश हूं।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version