FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत आज 11 जून से {जबकि भारत में इसकी शुरुआत 12 जून } शुरू होने वाली है। इसके चलते हुए अब सभी फुटबॉल फैंस के मन में इसको लेकर बड़ा उत्साह भी देखने को मिल रहा है। क्यूंकि अभी हाल ही में आईपीएल 2026 सीजन के समाप्त होने बाद अब आज से फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है।
इसके अलावा भारत में भी फुटबॉल का काफी क्रेज देखने को मिलता है। क्यूंकि भारत में भी काफी भारी संख्या में फुटबॉल फैंस हैं। आइए अपने इस आर्टिकल में फीफा वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी 48 टीमें :-
फुटबल के सब बड़े महाकुंभ फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत आज वीरवार 11 जुन से होने जा रही है। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट कुल 39 दिन तक चलेगा। जबकि इस मेगा टूर्नामेंट में अबकी बार कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं इस बार टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे।

इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। जबकि पिछली बार इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। इसके अलावा इस बार सभी 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4-4 टीमों को शामिल किया गया है। तभी तो अब ऐसे में इस पूरे एक महीने फुटबॉल फैंस को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच देखने को मिलने वाला है।
जानिए राउंड ऑफ 32 का पूरा समीकरण :-
इसके अलावा फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी ग्रुप स्टेज के मैच 11 जून से 27 जून 2026 तक चलने वाले हैं। इसके अलावा इस टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको सिटी के एज़्टेका स्टेडियम में मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला है।

इसके बाद फीफा वर्ल्ड कप का रोमांचक चरण यानी राउंड ऑफ शुरू हो जाएगा। इसको आप सभी नॉकआउट स्टेज का मुकाबला भी कर सकते हैं। इसमें हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 टीमें राउंड ऑफ 32 (नॉकआउट स्टेज) के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी।
राउंड ऑफ 16 का पूरा समीकरण :-
इसके बाद राउंड ऑफ 32 के मुकाबले 28 जून से 3 जुलाई 2026 तक खेले जाएंगे। वहीं इस राउंड में कुल 16 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें से कुल 16 टीमें आगे जाएंगी। इसके बाद फिर राउंड ऑफ 16 की शुरू हो जाएगी। इसके मैच 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक खेले जाएंगे। इसके अलावा राउंड ऑफ 32 खत्म होने के बाद बची 16 टीमें इस राउंड में आगे खेलेंगी।

इसमें तब कुल 8 मैच खेले जाएंगे। तब इसमें जीतने वाली 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएंगी। जबकि इसमें हारने वाली सभी टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी। इसके बाद फिर 8 टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल 9 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक खेला जाएगा। इसमें कुल 4 मैच खेले जाएंगे।
4 टीमें सेमीफाइनल में बनाएंगी अपनी जगह :-

इसके बाद क्वार्टर फाइनल में जो 4 टीमें अपना मैच जीतेंगी वो सभी आगे सेमीफाइनल में अपना मैच खेलेंगी। वहीं इस बार सेमीफाइनल मुकाबले 14 जुलाई और 15 जुलाई को खेले जाएंगे। इसमें से जो 2 टीमें मैच जीतेंगी वो आगे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इसके बाद तीसरे नंबर के लिए सेमीफाइनल में हारने वाली 2 टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला खेला जाएगा। तब इस मैच को जीतने वाली टीम को इस मेगा टूर्नामेंट का ब्रॉन्ज मेडल दिया जाएगा। वहीं यह मैच 18 जुलाई को खेला जाएगा।
19 जुलाई को खेला जाएगा फाइनल मैच :-
इसके बाद फिर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 19 जुलाई 2026 को खेला जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट टूर्नामेंट का फाइनल मैच न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस बार यह फाइनल मैच काफी भव्य होने वाला है। इसके अलावा इस बार फीफा विश्व कप 2026 टूर्नामेंट में काफी कुछ हमें पहली बार ही देखने को मिलने वाला है।
फीफी वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है :-
ग्रुप स्टेज: 11 जून से 27 जून तक
राउंड ऑफ 32: 28 जून से 3 जुलाई तक
राउंड ऑफ 16: 4 जुलाई से 7 जुलाई तक
क्वार्टर फाइनल: 9 जुलाई से 11 जुलाई तक
सेमीफाइनल: 14 जुलाई और 15 जुलाई तक
तीसरे स्थान का मैच (ब्रॉन्ज मेडल): 18 जुलाई तक
फाइनल मैच – 19 जुलाई
इतिहास में पहली बार 3 देश कर रहे हैं फीफा विश्व कप की संयुक्त मेजबानी :-
फीफा विश्व कप के इतिहास में पहली बार 3 देश संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। इसके चलते हुए इस बार फीफी वर्ल्ड कप अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में खेला जा रहा है। वहीं इस बार अमेरिका के 11 शहरों में फीफा विश्व कप के मैच खेले जाने वाले हैं। जबकि मैक्सिको के 3 शहर और कनाडा के 2 शहरों में फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है।
1. अमेरिका (USA): 11 शहर (न्यूयॉर्क / न्यू जर्सी, लॉस एंजिल्स, डलास, सैन फ्रांसिस्को बे एरिया, मियामी, अटलांटा, सिएटल, ह्यूस्टन, फिलाडेल्फिया, कैनसस सिटी और बोस्टन)
2. मैक्सिको (Mexico): 3 शहर (मैक्सिको सिटी, ग्वाडलाजारा, मॉन्टेरी)
3. कनाडा (Canada): 2 शहर (टोरंटो, वैंकूवर)
फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार होगा हाफ-टाइम शो :-

इसके अलावा इस बार यह फीफा वर्ल्ड कप 2026 काफी ऐतिहासिक होने वाला है। क्यूंकि इस बार फीफी वर्ल्ड कप के फाइनल में “हॉफ टाइम शो” का आयोजन होने वाला है। तब इसमें इंटरनेशनल स्टार सिंगर शकीरा, मैडोना के अलावा के-पॉप ग्रुप BTS परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे। वहीं इस बार ऐतिहासिक शो को कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन क्यूरेट करने वाले हैं। इसके अलावा फीफी वर्ल्ड कप के फाइनल में ऐसा शो पहली बार ही होने जा रहा है।
FIFA World Cup 2026 में हिस्सा लेंने वाली कुल 48 टीमें इस प्रकार हैं :-
मैक्सिको, अमेरिका (USA), कनाडा, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, चेक रिपब्लिक, बोस्निया और हेर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड, पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर, नेदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया, बेल्जियम, मिस्र (इजिप्ट), इरान, न्यूजीलैंड, स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे, फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे, अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन, पुर्तगाल, डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया, इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना और पनामा.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







