Saturday, March 21

अगर आपको खेल के साथ-साथ फोटोग्राफी में भी रुचि है। खेल के महत्वपूर्ण पलों को कैमरे में कैद करने की आदत है। तो आपके लिए स्पोर्ट्स फोटोग्राफी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

स्पोर्ट्स फोटोग्राफी की डिग्री करने के बाद आप न सिर्फ बड़े स्पोर्ट्स वेबसाइट के लिए काम कर सकते हैं बल्कि उन पलों को भी रिकॉर्ड करते हैं और साथ ही खिलाड़ियों से भी मिलते हैं, जिनसे मिलना सभी खेलप्रेमियों का सपना होता है। तो चलिए जानते हैं कि आप स्पोर्ट्स फोटोग्राफर कैसे बन सकते हैं।

स्पोर्ट्स फोटोग्राफर कैसे बनें?

How To Become Sports Photographer
How To Become Sports Photographer

स्पोर्ट्स फोटोग्राफी के लिए किसी खास डिग्री या सर्टिफिकेट की अनिवार्यता नहीं होती। लेकिन अगर आप फोटोग्राफी सीखते हैं और लगातार अभ्यास करते हैं, तो इस फील्ड में आगे बढ़ने के मौके काफी बढ़ जाते हैं।

1. स्कूल की पढ़ाई पूरी करें

सबसे पहले हाई स्कूल या 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करें। अगर स्कूल में आर्ट (कला), फोटोग्राफी, कंप्यूटर या विजुअल आर्ट से जुड़े विषय हों तो उन्हें जरूर चुनें। इसके साथ-साथ जिन खेलों की फोटोग्राफी करना चाहते हैं, उनके नियम और खेल की समझ भी विकसित करें।

2. फाइन आर्ट्स में करें बैचलर्स डिग्री

स्पोर्ट्स फोटोग्राफर बनने के लिए फोटोग्राफी, फोटो पत्रकारिता, या विजुअल आर्ट्स में डिग्री/डिप्लोमा कोर्स करना फायदेमंद है। आप बीएफए (BFA in Photography), डिप्लोमा इन फोटोग्राफी, या सर्टिफिकेट कोर्स चुन सकते हैं। यहीं नहीं आप फाइन आर्ट्स में बैचलर्स भी कर सकते हैं। कई सरकारी और निजी संस्थान इस कोर्स को कराते हैं।

3. अच्छा कैमरा और ज़रूरी उपकरण खरीदें

स्पोर्ट्स फोटोग्राफर बनने के लिए एक अच्छा कैमरा लें, जिसमें अलग-अलग लेंस हों। खेल फोटोग्राफी के लिए DSLR और मिररलेस दोनों कैमरे इस्तेमाल किए जाते हैं।

आजकल मिररलेस कैमरे ज़्यादा तेज़ होते हैं, बर्स्ट मोड में कई फोटो जल्दी खींच सकते हैं और बिना आवाज़ के फोटो लेते हैं, जो खेल आयोजनों में बहुत फायदेमंद होता है।

4. खुद सीखें और लगातार अभ्यास करें

किसी भी फील्ड के व्यक्ति के लिए अपने यंत्र को पूरी तरह से जानना बहुत आवश्यक होता है। स्पोर्ट्स फोटोग्राफर के लिए कैमरा ही उसका सब कुछ है। इसलिए अपने कैमरे की हर सेटिंग को समझें। अलग-अलग रोशनी, एंगल, एक्सपोज़र और कंपोज़िशन के साथ प्रयोग करें। अच्छे और मशहूर स्पोर्ट्स फोटोग्राफरों की तस्वीरें देखें और समझें कि उनकी फोटो खास क्यों होती हैं।

5. ऑनलाइन कोर्स और ट्यूटोरियल करें

आज इंटरनेट पर कई अच्छे प्लेटफॉर्म हैं जैसे Coursera, Udemy, Skillshare और LinkedIn Learning, जहाँ स्पोर्ट्स फोटोग्राफी, लाइटिंग और फोटो कंपोज़िशन के कोर्स मिलते हैं।

6. वर्कशॉप और फोटोग्राफी कम्युनिटी से जुड़ें

स्पोर्ट्स फोटोग्राफी की वर्कशॉप, सेमिनार और शॉर्ट-टर्म कोर्स जॉइन करें। इसके साथ ही ऑनलाइन फोरम, फेसबुक ग्रुप और इंस्टाग्राम कम्युनिटी से जुड़कर दूसरे फोटोग्राफरों से सीखें और नेटवर्क बनाएं।

7. किसी एक खेल या स्टाइल में विशेषज्ञ बनें

आप चाहें तो किसी खास तरह की स्पोर्ट्स फोटोग्राफी चुन सकते हैं, जैसे एक्शन स्पोर्ट्स, अंडरवॉटर फोटोग्राफी या किसी खास खेल की फोटोग्राफी। इससे आप उस खेल के विशेषज्ञ बन जाते हैं और आपको अलग पहचान मिलती है।

8. अपना पोर्टफोलियो बनाएं

अपनी सबसे अच्छी खेल तस्वीरों का एक पोर्टफोलियो तैयार करें। उसके बाद शुरुआत में लोकल मैच, स्कूल गेम्स या छोटे टूर्नामेंट कवर करें। हालाँकि आपको ध्यान रखना है कि फोटो भले ही कम हों लेकिन बेहतरीन हों। अपनी वेबसाइट बनाएं या सोशल मीडिया पर अपना काम शेयर करें।

9. इंटर्नशिप और असिस्टेंट के तौर पर काम करें

अनुभवी स्पोर्ट्स फोटोग्राफरों के साथ इंटर्न या असिस्टेंट बनकर काम करें। इससे आपको मैदान पर काम करने का असली अनुभव मिलेगा और क्लाइंट, कॉन्ट्रैक्ट और कॉपीराइट जैसी चीज़ें समझ में आएंगी।

10. स्पोर्ट्स फोटो एजेंसियों से जुड़ें

गेटी इमेजेज जैसी बड़ी स्पोर्ट्स फोटो एजेंसियों को अपनी तस्वीरें भेजें। इससे आपको पहचान और बड़े क्लाइंट मिल सकते हैं।

11. धैर्य और मेहनत बनाए रखें

स्पोर्ट्स फोटोग्राफी में सफलता धीरे-धीरे मिलती है। शुरुआत में फ्रीलांस काम करना पड़ सकता है। लगातार मेहनत, अभ्यास और धैर्य ही आपको आगे ले जाएगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version