Saturday, February 21

तिलक वर्मा इंडिया के उभरते हुए सितारे माने जा रहे हैं। जो कि आगे आने वाले समय में व्हाइट बॉल में भारत को बहुत से मैच जिताएंगे। उन्होंने अपने छोटे से करियर में उसका प्रमाण भी दिया हैं। एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ लगाई गई मैच विनिंग फिफ्टी लगाकर अपने टैलेंट का प्रमाण दिया था। तो चलिए जानते हैं कि टी20 इंटरनेशनल में तिलक वर्मा का प्रदर्शन कैसा रहा हैं।

तिलक वर्मा की टी20 वर्ल्ड कप में हुई ख़राब शुरूआत

Tilak Varma Performance In T20I Cricket
Tilak Varma Performance In T20I Cricket

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा की शुरुआत अच्छी नहीं रही हैं। वो पहले मैच में कुछ ख़ास नहीं कर पाए हैं। इसके पीछे उनका रस्टिनेस भी साफ़ दिखाई दे रहा हैं। क्योंकि वो इस टूर्नामेंट से पहले चोटिल हो गए। उन्होंने दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की लेकिन मैच प्रैक्टिस की कमी साफ़ नजर आ रही थी।

तिलक ने 2023 में किया था टी20 डेब्यू

तिलक वर्मा ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। वहां उन्हें मिडल आर्डर में मौका दिया गया था जहाँ उनके प्रदर्शन में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाकर टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज़ में कप्तान सूर्यकुमार यादव से नंबर 4 की जगह नंबर 3 में बल्लेबाज़ी करने की मांग की थी, उसके बाद उनके करियर में काफ़ी उछाल आया है।

बैटिंग पोजीशन चेंज करने के बाद आया बदलाव

बैटिंग पोजीशन में बदलाव के बाद तिलक वर्मा ने टीम इंडिया के लिए अब तक काफ़ी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने हर कंडीशन में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए मैच जिताए हैं। एशिया कप फाइनल में दुबई की मुश्किल विकेट पर पाकिस्तान के खिलाफ अकेले डटे रहकर मैच जिताना हो या फिर साउथ अफ्रीका में लगातार दो शतक लगाना हो, वो हर पहलू पर खरे उतरे हैं।

तिलक वर्मा का टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन

तिलक ने टीम इंडिया के लिए टी20 में 40 मैच खेले हैं, जिसमें 49.29 की औसत और 144.09 के स्ट्राइक रेट से 1183 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक भी निकले हैं।

  • मैच : 35
  • पारियाँ : 35
  • रन : 908
  • औसत : 26.70
  • स्ट्राइक रेट : 131.59
  • अर्धशतक : 7
  • शतक : 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version