आईपीएल 2026 के लिए सभी फ्रेंचाइज़ी ने अपने रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी हैं। पिछले सीजन कोलकाता और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा नहीं गया था, जिसके चलते वो इस मिनी ऑक्शन में अपनी टीम फिर से बनाने का प्रयास कर रही हैं। इसी वजह से उन्होंने कई खिलाड़ियों को टीम से रिलीज़ किया है और बड़े पर्स के साथ एंट्री कर रही हैं।
आईपीएल में इस बार कई खिलाड़ी हैं जिन पर अच्छी-खासी बोली लग सकती है, लेकिन इस बार हाईएस्ट बिडिंग कैमरन ग्रीन के ऊपर हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि उनको टीम के लिए किन फ्रेंचाइज़ी में बिडिंग वॉर देखने को मिल सकती है।
ये फ्रैंचाइज़ी कर सकती हैं कैमरन ग्रीन के ऊपर पैसों की बारिश
1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स इस ऑक्शन में दूसरी सबसे बड़ी पर्स के साथ उतर रही है। उन्होंने पिछले सीजन के आखिरी में अपनी बल्लेबाजी मजबूत कर ली थी और संजू के आने से टॉप 5 लगभग पैक हैं। उन्हें नंबर 6–7 में एक पावरफुल हिटिंग ऑलराउंडर चाहिए जो अपने दम पर मैच जिता सके और ग्रीन इस क्राइटेरिया में बिल्कुल फिट बैठते हैं।
ग्रीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं और वो आईपीएल में पहले भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। वो अभी मात्र 26 साल के हैं और उनके पास अभी लंबा करियर भी बचा हुआ है। इसलिए उन्हें लेने के लिए चेन्नई अच्छी-खासी रकम खर्च कर सकती है।
2. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)

2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पिछले सीजन भूलने लायक था, क्योंकि उन्होंने नंबर 8 पर खत्म किया था। इस ऑक्शन से पहले उन्होंने कई बड़े फैसले लेते हुए बहुत से खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया है, जिसमें आंद्रे रसैल का नाम भी शामिल है। रसैल को बाहर करने का एकमात्र कारण यही है कि वो अब कैमरन ग्रीन को टीम में लेना चाहते हैं।
ग्रीन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वही काम कर सकते हैं जो रसैल सालों से करते आए हैं। ईडन गार्डन्स की सपाट पिच पर वो अपनी बल्लेबाजी से मैच पलट सकते हैं। कैमरन के आने से उन्हें यह भी फ्लेक्सिबिलिटी मिल जाएगी कि वो उनसे ओपन से लेकर मिडिल ऑर्डर तक कहीं भी बल्लेबाजी करा सकते हैं।
ग्रीन के केकेआर में जाने के सबसे ज्यादा चांस हैं। क्योंकि, उनके पास सबसे बड़ी पर्स हैं और रसेल की रिप्लेसमेंट के लिए वो कितनी भी ऊँची बोली लगा सकती हैं।
3. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)

2024 की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी पिछले सीजन अच्छा नहीं गया था और उनकी ताकत, बल्लेबाजी, आधे से ज्यादा सीजन फ्लॉप रही थी। हालांकि अंत तक आते-आते उन्होंने अपने कॉम्बिनेशन को फिक्स कर लिया था और अब उन्हें मिडिल ऑर्डर में एक हिटिंग बल्लेबाज की जरूरत है जो गेंदबाजी भी कर सके।
हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस कर रहे हैं और ग्रीन भी ऑस्ट्रेलियाई हैं, तो वो उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे ताकि उनकी बैटिंग लाइनअप और भी ज्यादा खतरनाक हो सके।







