Tuesday, June 23

हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, इंग्लैंड के लीड्स शहर के हेडिंग्ले में स्थित हेडिंग्ले स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में एक क्रिकेट ग्राउंड है। यह मुख्य स्टैंड के ज़रिए हेडिंग्ले रग्बी स्टेडियम से भी जुड़ा हुआ है, हालाँकि क्रिकेट ग्राउंड की मेन एंट्री दूसरी तरफ़ किर्कस्टॉल लेन की ओर है।

इस स्टेडियम पर 1899 से टेस्ट क्रिकेट खेला जा रहा हैं और इसकी क्षमता 18,350 दर्शकों की है। इस ग्राउंड पर कई ऐतिहासिक मैच भी हुए है। हाल के समय में 2019 में बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करिश्माई पारी खेलकर अपनी टीम को 1 विकेट से जीत दिलाई थी।

हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड की मुख्य जानकारी

स्टेडियम नेम: हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground)

स्थान: लीड्स, इंग्लैंड

स्थापना: 1890

दर्शक क्षमता: 18,350

पहला टेस्ट मैच: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (29 जून – 1 जुलाई 1899)

पहला वनडे मैच: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (5 सितंबर 1973)

एकमात्र T20I मैच: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (18 जुलाई 2021)

पहला महिला टेस्ट: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड (12–16 जून 1954)

महिला वनडे: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड (7 जुलाई 2018)

महिला T20I: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (19 मई 2024)

पवेलियन छोर: किर्कस्टॉल लेन एंड, फुटबॉल स्टैंड एंड

होम टीम: यॉर्कशायर, सनराइजर्स लीड्स

Headingley Cricket Ground, Leeds Pitch Report

हेडिंग्ले ग्राउंड की पिच दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में से है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिलती है, और उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा हो जाता है और बड़े शॉट्स लगाना आसान हो जाता है।

हेडिंग्ले की स्क्वायर बाउंड्री भी छोटी है, जिसकी वजह से इसको पार करना बहुत मुश्किल नहीं होता है।

रात के मैचों में ओस की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस– टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी।

नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।

फ्लैट विकेट।

एवरेज स्कोर- 153

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 161

2nd इनिंग एवरेज स्कोर– 152

टोटल चेज करने वाली टीम की जीत– 9

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 11

हाईएस्ट स्कोर– 219/1 इंग्लैंड विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस (2026)

लोएस्ट स्कोर- 122/6 वेस्टइंडीज विमेंस बनाम इंग्लैंड विमेंस (2012)

हाईएस्ट टोटल चेज- 127/4 इंडिया विमेंस बनाम इंग्लैंड विमेंस (2025)

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 150/3 इंग्लैंड विमेंस बनाम इंग्लैंड विमेंस (2012)

Most Asked FAQs

1. टी20 इंटरनेशनल में हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स में हाईएस्ट टोटल?

टी20 इंटरनेशनल में हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स में हाईएस्ट टोटल 219 रन है, जो कि इंग्लैंड ने श्रीलंका विमेंस के खिलाफ बनाया था।

2. टी20 इंटरनेशनल में हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स में लोवेस्ट टोटल?

टी20 इंटरनेशनल में हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स में लोवेस्ट टोटल का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 122 रन बनाए थे।

3. टी20 इंटरनेशनल में हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स में हाईएस्ट टोटल चेज?

टी20 इंटरनेशनल में हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स में हाईएस्ट टोटल चेज 127 रन का है, जो कि इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ किया था।

4. टी20 इंटरनेशनल में हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स की विकेट किसके लिए मददगार है?

टी20 इंटरनेशनल में हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स की विकेट बैटिंग फ्रेंडली है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version