Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज मंगलवार, 23 जून 2026 को 19 वां मैच न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच इंग्लैंड के ब्रिस्टल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।
लेकिन अभी तक इन दोनों टीमों के बीच एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है। इसके अलावा आज इन दोनों टीमों के बीच हमें एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
आज इस तरह की हो सकती है SCOW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में कीवी महिला टीम और स्कॉटलैंड की महिला टीम के बीच अभी तक एक भी टी 20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है। इसके अलावा इस मौजूदा विश्व कप में स्कॉटलैंड की महिला टीम ने 2 मैच खेले हैं। इस बीच उनको एक में जीत और एक में हार मिली है। इस समय यह टीम अंक तालिका में फिलहाल तीसरे पायदान पर मौजूद है। वहीं आज इस टीम को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

SCOW टीम की संभावित एकादश :- डार्सी कार्टर, सेरा ब्राइस, कैथरीन ब्राइस {कप्तान), कैथरीन फ्रेजर, मेगन मैककॉल, प्रियानाज़ चटर्जी, कर्स्टी गॉर्डन, आइल्सा लिस्टर, अबताहा मकसूद, राहेल स्लेटर, ओलिविया बेल
SCOW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- क्लो एबेल, मैसी मैसीरा, राहेल स्लेटर, पिप्पा स्प्राउल
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है NZW की टीम :-
इस मौजूदा महिला टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने अभी तक कुल 2 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस समय यह कीवी टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर मौजूद है। लेकिन अभी तक यह टीम अपनी पहली जीत के लिए तरस रही है। तभी तो अब इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस टीम को हार हाल में जीत जरुरी है।

NZW टीम की संभावित एकादश :- अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन,फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, पोली इंगलिस, जेस केर, रोज़मेरी मायर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहु
SAW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- ब्रुक हॉलिडे, नेन्सी पटेल, इज़ी शार्प, ब्री इलिंग
कैसी रहने वाली है आज ब्रिस्टल स्टेडियम की पिच :-
इंग्लैंड के काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बेहद मददगार मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच सपाट होती है। इसको सीट यूनिक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस स्टेडियम पर बाउंड्री छोटी और तेज आउटफील्ड के कारण यहाँ हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। लेकिन यहां पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है और खेल आगे बढ़ने पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है।

इसके अलावा इस मैदान पर गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह से आती है, जिससे शॉट खेलना आसान हो जाता है। इसके अलावा यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अक्सर फायदा मिलता है। वहीं इस मैदान की पिच सपाट होने के चलते हुए कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। जबकि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 से 175 रन के बीच रहता है। इसके अलावा यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अक्सर फायदा मिलता है।
कैसा रहेगा आज ब्रिस्टल का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज मंगलवार, 23 जून को ब्रिस्टल में हल्के बादलों और धूप के मिश्रण के साथ काफी गर्म रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल नहीं डाल सकती है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज मंगलवार, 23 जून को इंग्लैंड के ब्रिस्टल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 2:30 बजे होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







