Monday, February 16

टी20 क्रिकेट का नाम सुनते ही दिमाग में तेज़ रन, बड़े-बड़े शॉट्स और कुछ ही गेंदों में शतक या फिर अर्धशतक का ख्याल आता है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाज़ अक्सर कम से कम गेंदों में ही 50 रन पूरे कर लेते हैं। लेकिन कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं कि तेज़ बल्लेबाज़ी की जगह धैर्य और समझदारी ज्यादा अहम हो जाती है। ऐसे मौकों पर बनाई गई धीमी फिफ्टी भी उतनी ही खास होती है।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुछ पारियां ऐसी रही हैं, जहां बल्लेबाज़ों ने 50 रन तक पहुंचने के लिए काफी ज्यादा गेंदें खेली हैं। इन पारियों में आक्रामक खेल से ज्यादा पिच की मुश्किलें, गेंदबाज़ों का दबदबा और मैच का दबाव देखने को मिला। ये पारियां दिखाती हैं कि टी20 सिर्फ पावर-हिटिंग का खेल नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अब तक सबसे धीमी अर्धशतकीय पारी खेली है।

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे धीमी फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

5. David Hussey – 49 गेंदों में 50 रन (टी20 वर्ल्ड कप 2010)

ऑस्ट्रेलिया के डेविड हसी ने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इन पारियों ने दिखाया कि टी20 फॉर्मेट में धैर्य और आक्रामकता दोनों का अहम रोल है। कई बार मैच में जब लगातार विकेट गिर रहे होते हैं, तो उस वक्त टिककर खेलना ही टीम के लिए सबसे बड़ा योगदान साबित होता है।

4. Devon Smith – 49 गेंदों में 50 रन (टी20 वर्ल्ड कप 2007)

आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले सीजन में वर्ष 2007 में वेस्टइंडीज के डेवोन स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 49 गेंदों का सामना करते हुए महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई ऐसे मुकाबले रहे हैं जहां बल्लेबाज़ों ने सीमित गेंदों में प्रभावशाली पारियां खेलीं और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है।

3. David Miller – 50 गेंदों में 50 रन (टी20 वर्ल्ड कप 2024)

दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ 50 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टूर्नामेंट के इतिहास की तीसरी सबसे धीमी फिफ्टी मानी जाती है।

इन पारियों से साफ है कि टी20 क्रिकेट सिर्फ तेजी का खेल नहीं है। कई बार हालात ऐसे होते हैं, जहां टिककर खेलना ही टीम के लिए सबसे बड़ा योगदान साबित होता है।

2. Mohammad Rizwan – 52 गेंदों में 50 रन (टी20 वर्ल्ड कप 2024)

पाकिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूयॉर्क में कनाडा टीम के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच के दौरान 52 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह रिकॉर्ड भले ही अनचाहा रहा हो, लेकिन उस मैच की परिस्थितियों को देखते हुए उनकी यह पारी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई थी।

1. Mohammad Nadeem – 52 गेंदों में 50 रन (टी20 वर्ल्ड कप 2026)

ओमान के मोहम्मद नदीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 52 गेंदों पर अर्धशतक बनाया। उन्होंने यह पारी पल्लेकेले स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। खास बात यह रही कि इस पारी के साथ नदीम टी20 वर्ल्ड कप में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे उम्रदराज़ बल्लेबाज़ बने और उन्होंने सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि इस मैच में ओमान की टीम को 105 रन से हार गई थी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version