Wednesday, March 11
5 richest cricketers of india: इस मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेटर्स का बोलबाला है। क्यूंकि इस समय दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई इन सभी को करोड़ों में सैलरी देता है। इसके अलावा ये सभी डॉर्समेंट, सोशल मीडिया और भी कई तरीकों से करोड़ों की कमाई करते हैं। इसके अलावा क्या आप सभी उन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं, जो खानदानी रईस रहे हैं। अगर नहीं जानते हैं तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में ऐसे ही 5 क्रिकेटर्स के बारे में बताने वाले हैं। जो सभी अपने साथ चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए और फिर उन्होंने भारतीय क्रिकेट को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

1. विजय मर्चेंट :-

जब भी भारत के सबसे रईस क्रिकेटरों की बात की जाए तो उसमें विजय मर्चेंट का नाम शान से लिया जाता है। इस दिग्गज ने भारत के लिए कुल 10 टेस्ट मैच खेले थे। इसके अलावा वह मुंबई की एक समृद्ध फैमिली से आते थे।
Vijay Merchant
Vijay Merchant
इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने भारत के लिए 859 रन बनाए। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक भी आए। इसके अलावा वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और पार्ट टाइम मीडियम पेसरभी थे। क्रिकेट के अलावा वह हिंदोस्तान स्पिनिंग एंड वीविंग मिल्स (ठाकरे ग्रुप) से भी जुड़े थे।

2. मंसूर अली पटौदी :-

आज भारतीय क्रिकेट जिस मुकाम को हासिल किये हुए है उसका पूरा श्रेय पूर्व भारतीय दिग्गज नवाब मंसूर अली पटौदी को जाता है। वह भी एक बेहद संपन्न परिवार से आते थे। उनका परिवार आजादी से पहले से ही शाही और रईस परिवार था। उनकी संपत्ति अरबों में हुआ करती थी। इसके अलावा वह साल 1952 से 1971 तक पटौदी के नवाब थे।
Mansoor Ali Pataudi
Mansoor Ali Pataudi
इसके चलते हुए उनको केवल 21 साल की उम्र में ही भारतीय टीम की कप्तानी मिल गई थी। इस बीच उन्होंने 300 से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैच खेले और 33.67 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 15 हजार से ज्यादा रन बनाए थे। जबकि इंटरनेशनल लेवल पर उन्होंने 46 मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें उन्होंने 34.91 के बल्लेबाजी औसत से 2,793 रन बनाए थे।

3. सौरव गांगुली :-

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का नाम भी अमीर क्रिकेटर्स में ही आता था। इस बीच यह भी कहा जाता है कि अगर क्रिकेट एक राजतंत्र होता, तो गांगुली उसके राजा हो सकते थे। क्यूंकि उनके पिता चंडीदास गांगुली कोलकाता के सबसे रईस परिवारों में से एक से आने वाले थे।
Sourav Ganguly
Sourav Ganguly
इसके अलावा वह पैकेजिंग इंडस्ट्री में एक बड़े प्लेयर थे। इसके चलते हुए वह इस शहर के शीर्ष नामों में से एक बन गए। इसके बाद फिर क्रिकेट की दुनिया में गांगुली ने नाम किया और उन्हें प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से जाना जाने लगा।

4. गौतम गंभीर :-

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी एक अमीर परिवार से आते हैं। वह कई टैक्सटाइल फैक्ट्री के मालिक दीपक गंभीर के बेटे हैं। इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और आज पूरी दुनिया उन्हें उनके पापा के नाम से नहीं बल्कि उनके परिवार को गौतम की फैमिली के तौर पर जानती है।
Gautam Gambhir
Gautam Gambhir
इसके अलावा वह बचपन से ही सुख-सुविधाओं के बीच पले-बड़े हैं। इसके बाद गौतम ने क्रिकेटर बनने के लिए दिन-रात मेहनत की और कोई कसर नहीं छोड़ी। इसका नतीजा है कि वह भारत के एक सफल क्रिकेटर बने। वहीं इस मौजूदा समय में गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में काम कर रहे हैं।

5. अजय जडेजा :-

पूर्व भारतीय कप्तान रहे अजेय जड़ेजा का जन्म भी एक रॉयल फैमिली में हुआ था। उनका पूरा नाम अजयसिंहजी दौलतसिंहजी जडेजा है। इसके अलावा वह आजकल कॉमेंट्री में नाम कमा रहे हैं। वह जामनगर के शाही वंश से हैं। इसके अलावा पूर्व-स्वतंत्र भारत में जडेजा राजवंश की एक रियासत हुआ करती थी।
Ajay Jadeja
Ajay Jadeja
यह बात कम ही लोग जानते हैं कि भारत के घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का नाम उनके पैतृक रिश्तेदार, सर रणजीतसिंहजी विभाजी जडेजा (जिन्हें अक्सर रणजी कहा जाता है) उन्हीं के नाम पर रखा गया है, जो 1907 से 1933 तक नवानगर के राजा थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version