Sunday, February 1

टी20 क्रिकेट में खिलाड़ी तेज़ी से रन बनाते हैं और बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हैं। लेकिन अगर कोई बल्लेबाज बार-बार फिफ्टी बनाए, तो यह दिखाता है कि वो बहुत अच्छा और भरोसेमंद खिलाड़ी है। वह खिलाड़ी टीम के लिए कितनी बार जीत का फैक्टर भी साबित होता है। भारतीय क्रिकेट ने ऐसे कई शानदार बल्लेबाज दिए हैं जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में खूब रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। अब हम उन 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज़्यादा फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

T20I में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज

1. विराट कोहली

5 players with the most fifties in T20 International cricket
Virat Kohli

टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद भी विराट कोहली के नाम टी20 में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2010 से 2024 तक 125 मैचों में 4188 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 48.69 रहा है। कोहली ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं। इस प्रारूप में कोहली का उच्चतम स्कोर 122* रन है।

2. रोहित शर्मा

5 players with the most fifties in T20 International cricket
Rohit Sharma

रोहित शर्मा भारतीय टी20 इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2007 से 2024 के बीच 159 मैचों में 4231 रन बनाए हैं। रोहित ने 32 अर्धशतक और 5 शतक लगाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.89 रहा है, जो यह दिखाता है कि वह इस फॉर्मेट में कितनी तेज़ी से रन बनाते हैं। इस प्रारूप में हिटमैन का उच्चतम स्कोर 121* रन है। हिटमैन की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता था। विश्व कप जितने के बाद इन्होने इस फॉर्मेट से रिटायर ले लिया है।

3. सूर्यकुमार यादव

5 players with the most fifties in T20 International cricket
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव ने काफी कम समय में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है। 2021 से 2025 तक खेले गए 90 मैचों में उन्होंने 2657 रन बनाए हैं। इस दौरान सूर्यकुमार ने 4 शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं। उनका औसत 37.08 रहा है। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 117 रन है।

4. केएल राहुल

5 players with the most fifties in T20 International cricket
KL Rahul

केएल राहुल 2016 से 2022 तक भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 72 मैचों में 2265 रन बनाए, जिनमें 2 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 37.75 और स्ट्राइक रेट 139.12 रहा। इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 110 रन है।

5. शिखर धवन

5 players with the most fifties in T20 International cricket
Shikhar Dhawan

शिखर धवन काफी समय से टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। 2011 से 2021 तक उन्होंने 68 मैचों में 1759 रन बनाए। 11 बार उन्होंने 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इस प्रारूप में धवन का उच्चतम स्कोर 92 रन है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version